{"_id":"68e0d4914ce4a661f70e266a","slug":"agra-search-on-for-7-drowned-in-kheragarh-khushiyapur-army-ndrf-sdrf-in-action-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्ति विसर्जन हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन का तीसरा दिन...सुबह से जारी है तलाश, सात में से एक भी नहीं मिला; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूर्ति विसर्जन हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन का तीसरा दिन...सुबह से जारी है तलाश, सात में से एक भी नहीं मिला; VIDEO
Sat, 04 Oct 2025 01:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:32 PM IST
सार
खेरागढ़ के खुशियापुर में डूबे सात लोगों को निकालने के लिए सर्च जारी है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के साथ सेना भी लगी हुई है। पानी का बहाव एक तरफ से कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
रेस्क्यू ऑपरेशन का तीसरा दिन.
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के खेरागढ़ की उंटगन नदी में तीसरे दिन डूबे हुए सात लोगों को निकलने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक पांच लोगों के शवों को निकाला जा चुका है। अभी भी 7 लोग नही मिले हैं। उनकी तलाश जारी है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के साथ सेना भी लगी हुई है। पानी के बहाव को रोकने के लिए अस्थाई तौर पर व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए मिट्टी से भरी कट्टे लगाए जा रहे हैं। मिट्टी भी डाली जा रही है, जिससे पानी का बहाव एक तरफ से कम हो जाए। तलाशी अभियान को किया जा सके।
शनिवार सुबह से ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के साथ सेना भी मार्चो संभाले नजर आई। वहीं देर रात तक सेना सहित सभी अधिकारी मौके पर ही डटे रहे। शनिवार सुबह से तीसरे दिन फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया है। सेना की 50 पैरा फील्ड यूनिट के 411 पैरा फील्ड यूनिट के 19 सदस्य ऑपरेशन कर रहे हैं।
सात जवान ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर नदी में तलाश कर रहे हैं। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया अब तक 5 लोगों के शवों को निकाला जा चुका है। लेकिन अभी भी लगभग 7 लोग लापता चल रहे हैं। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल बचाव कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ रहा। वे अत्याधुनिक उपकरणों जैसे कि लोकेटिंग कैमरा और थर्मल कैमरा का उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
वीनेश के दादा ने ये कहा
नदी में डूबे वीनश के दादा अजब नाती के वियोग में काफी दुखी हैं। बस उनका तो यही कहना है कि नाती का हमें शव ही मिल जाए तो हम उसका दास संस्कार कर दें। वीनश काफी तेज था तथा पारिवारिक कामों में हमेशा हाथ बंटाता था। उसकी गैर मौजूदगी में पूरा परिवार दुखी है। तीन दिन से घर में चूल्हे तक नहीं सुलग रहे हैं।