फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra schools will be shut if no toilet in premises

आगराः स्कूल में शौचालय नहीं तो लग जाएगा ताला, 26 जनवरी तक बनवा लें

Fri, 29 Dec 2017 03:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Fri, 29 Dec 2017 03:23 PM IST
विज्ञापन
agra schools will be shut if no toilet in premises
स्वच्छ भारत अभियान
आगरा के जिलाधिकारी गौरव दयाल ने खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) के तहत बनवाए जा रहे शौचालयों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 2018 तक जनपद की सभी ग्राम पंचायतों को ओडीएफ घोषित करवाएं। उन्होंने बाह के एक आवासीय विद्यालय में शौचालय नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए विद्यालय बंद कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


विकास भवन सभागार में बैठक में डीएम ने सभी एडीओ पंचायत को 10 जनवरी से पहले शेष डिमांड उपलब्ध कराने के लिए कहा है ताकि 26 जनवरी तक सभी ग्राम पंचायतें ओडीएफ मुक्त की जा सकें। 
विज्ञापन


कहा कि जो लोग स्वयं शौचालयों का निर्माण करवा रहे हैं, उसका नियमित निरीक्षण करें। साथ ही उन्हें शीघ्र शौचालय के निर्माण कराने के लिए प्रेरित करें। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कोई भी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बिना शौचालय के नहीं रहने चाहिए। एडीओ पंचायत बाह ने बताया कि एक प्राइवेट आवासीय विद्यालय है, जिसमें शौचालय नहीं है। इस कारण विद्यालय के बच्चों को शौच के लिए बाहर खुले में जाना पड़ता है। 

इस पर डीएम ने विद्यालय मैनेजर से बात कर शौचालय का निर्माण कराने के लिए कहा। आदेश नहीं मानने की स्थिति में उक्त विद्यालय को बंद करवाने के लिए निर्देश दिए। 

मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कहा कि जो लोग बगैर सरकारी मदद के खुद ही शौचालय बनवा रहे हैं, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। शौचालयों के निर्माण समय और गुणवत्ता में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने वाले पंचायत सचिवों की रिपोर्ट तलब की है। बैठक में जिला पंचायतीराज अधिकारी जगदीशराम गौतम, स्वच्छता प्रेरक, समस्त पंचायत सचिव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed