{"_id":"66d682c573a587cf9e0eb047","slug":"agra-s-shahan-met-john-film-actor-said-work-very-hard-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: आगरा के शहान की जॉन से मुलाकात, फिल्म अभिनेता ने कहा- बहुत मेहनत करते हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: आगरा के शहान की जॉन से मुलाकात, फिल्म अभिनेता ने कहा- बहुत मेहनत करते हो
Tue, 03 Sep 2024 09:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 03 Sep 2024 09:00 AM IST
सार
फिल्म अभिनेता और गोवा ऐसर्स के मालिक जॉन अब्राहम आगरा के शहान से मिले। कार रेसर शान की उन्होंने तारीफ की और खूब मेहनत करने के लिए कहा।
विज्ञापन
जॉन अब्राहम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के दयालबाग के शहान अली मोहसिन भारतीय रेसिंग लीग में फिल्म अभिनेता और गोवा ऐसर्स के मालिक जॉन अब्राहम की टीम का हिस्सा हैं। रविवार की रात चेन्नई में कार रेसिंग होनी थी। रेस शुरू होने के कुछ देर बाद ही कार में तकनीकी खराबी आ गई। इससे शहान रेस पूरी नहीं कर पाए। जानकारी होने पर जॉन अब्राहम गैराज पहुंच गए और उन्होंने कहा बहुत मेहनत करते हो शहान।
शहान के पिता शाहरू मोहसिन ने बताया कि चेन्नई में आईआरएल का आयोजन हो रहा है। रविवार को लीग के दूसरे राउंड के लिए चेन्नई की सड़कों पर फ्लड लाइट की रोशनी में रात में रेसिंग हुई। दूसरे राउंड में टीम की हौसला आफजाई करने फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम पहुंचे। जॉन ने टीम के सभी सदस्यों से बातचीत करने के बाद शहान से रेसिंग कार की बारीकियों को जाना।
शहान के साथ गोवा टीम में उनकी साथी पोलैंड की महिला ड्राइवर गेब्रिएला जिलकोवा, साउथ अफ्रीका के राउल हाइमन, और बंगलूरू के सोहेल शाह से बातचीत की। शहान के रेसिंग के लिए जाने से पहले जान ने टीम को चीयर करने की बात कही। 13 सितंबर को तीसरे राउंड के लिए होने वाली रेसिंग के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही नार्थ ईस्ट एफसी फुटबॉल क्लब के मैच देखने का निमंत्रण भी दिया। फिल्म अभिनेता ने अपने मैनेजर से कार रेसिंग करने वाले सभी रेसरों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के लिए कहा, जिससे उनकी मेहनत को सोशल मीडिया के माध्यम से सभी तक पहुंचाया जा सके।