फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra's senior dermatologist Dr. GG Dheer passes away

UP: आगरा के वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. जीजी धीर का निधन, चिकित्सा जगत में शोक की लहर

Thu, 04 Jan 2024 05:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 04 Jan 2024 05:32 PM IST
सार

शहर की नामी त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जीजी धीर का निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

 

विज्ञापन
Agra's senior dermatologist Dr. GG Dheer passes away
Dr. GG Dheer - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के नामी चिकित्सक डॉ. जीजी धीर (80) का निमोनिया से निधन हो गया। रामनगर कॉलोनी सिविल लाइंस निवासी डॉ. धीर का इलाज गुरुग्राम के निजी अस्पताल में चल रहा था। इनके निधन से चिकित्सकों में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन


बेटे डॉ. उषस्त धीर ने बताया कि पिता को निमोनिया होने से फेफड़ों में संक्रमण हो गया था। बृहस्पतिवार दोपहर को उन्होंने अंतिम सांस ली। पिता 1987 से 2004 तक एसएन मेडिकल कॉलेज के चर्म रोग विभागाध्यक्ष रहे। कुछ समय के लिए कार्यवाहक प्राचार्य की जिम्मेदारी भी संभाली। एम्स से एमडी की पढ़ाई की थी। परिवार में बड़े भाई डॉ. उद्गेथ धीर और मां विजय धीर हैं। अंतिम संस्कार शुक्रवार को ताजगंज मोक्षधाम में किया जाएगा।
विज्ञापन


देशभर के मरीजों ने पाया था लाभ
एसएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि चर्म रोग के लिए डॉ. जीजी धीर देशभर में विख्यात थे। उन्होंने त्वचा से जुड़ी कई जटिल बीमारियों का उपचार किया। देशभर के मरीज लाभान्वित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्वचा रोग विभाग को दी नई पहचान
आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. ओपी यादव का कहना है कि डाॅ. धीर देश के टॉप-10 चिकित्सकों में थे। उन्होंने एसएन के त्वचा रोग विभाग को नई पहचान दी।

पढ़ाई में सख्ती बरतते थे धीर सर
एसएन के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. यतेंद्र चाहर का कहना है कि एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान धीर सर पढ़ाने आते थे। ये पढ़ाई में सख्त थे और अनुशासित रहने का संदेश देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed