फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra's pilgrims stranded in Jammu, Baltal as Amarnath Yatra suspended

जम्मू और बालटाल में फंसे हैं आगरा के अमरनाथ यात्री, अमर उजाला को भेजीं ये तस्वीरें

Mon, 09 Jul 2018 08:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 09 Jul 2018 08:00 AM IST
विज्ञापन
Agra's pilgrims stranded in Jammu, Baltal as Amarnath Yatra suspended
जम्मू में फंसे अमरनाथ यात्रियों की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर में बिगड़े हालात और बारिश की वजह से अमरनाथ यात्रा को रोक दिया है। आगरा शहर के तमाम यात्री वहां फंस गए हैं। कुछ यात्री जम्मू में हैं तो तमाम ऐसे हैं, जो बालटाल के रास्ते में फंसे हैं। जम्मू में फंसे आगरा के यात्रियों ने बताया कि देश के कई क्षेत्रों से आए यात्री तो बिना अमरनाथ दर्शन किए लौट रहे हैं। 
विज्ञापन


आगरा से पांच जुलाई को करीब 12 युवाओं का दल अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ था। दल के सदस्यों के मुताबिक उन्हें सात जुलाई को पहलगाम के लिए रवाना होना था, लेकिन शनिवार रात तक जम्मू में थे। दल के सदस्य धर्मेंद्र यादव ने बताया कि यहां आते ही पता लगा कि यात्रा रोक दी गई है। कश्मीर में कानून व्यवस्था का संकट हो गया है और बरसात की वजह से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


वहां फंसे यात्रियों ने बताया कि रविवार को बुरहान वानी की बरसी के चलते हालात खराब होने की आशंका है। तमाम यात्री ऐसे हैं, जो पिछले पांच दिन से जम्मू में पड़े हैं। यात्रा का पंजीकरण होने के बाद आजकल-आजकल किया जा रहा है। इससे लोगों धैर्य जवाब दे रहा है। बरेली का दल तो पांच दिन तक इंतजार करने के बाद लौट भी गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Agra's pilgrims stranded in Jammu, Baltal as Amarnath Yatra suspended
जम्मू में फंसे अमरनाथ यात्रियों की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
धर्मेंद्र यादव ने बताया कि शनिवार शाम को यात्रियों ने जम्मू में हंगामा किया। दरअसल जम्मू प्रशासन कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे रहा है। कभी कहता है कि यात्रा रविवार को प्रारंभ हो जाएगी तो कभी कहते हैं रविवार को आगे नहीं जा सकेंगे। इस वजह से शनिवार को वहां हंगामा हुआ। धर्मेंद्र यादव ने जम्मू से हंगामे की तस्वीरें भी अमर उजाला को भेजी हैं। 

आगरा से 10 दिन पहले अमरनाथ यात्रा पर गए संदीप कुमार ने बताया कि भारी बरसात और भूस्खलन की वजह से बालटाल मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। इसकी वजह से तीन दिन तक तो उन्हें ऊपर ही रहना पड़ा, उसके बाद आगे बढ़े तो कुछ ही दूरी के बाद उन्हें रोक दिया गया है। रास्ता बंद हो गया था। पिछले तीन दिन से रास्ते में हैं। 

उन्होंने बताया कि आवागमन बंद होने की वजह से सामान नहीं पहुंचा और हालात इतने खराब हो गए हैं कि भंडारों में भी खाद्य सामग्री नहीं है। हालांकि शुक्रवार रात को आर्मी ने रास्ता खोल दिया था। इस मार्ग से केवल यात्री ही निकल पा रहे हैं। संदीप ने बताया कि उनका नंबर रविवार को आना था, लेकिन बुरहान वानी की बरसी के चलते कश्मीर में हालात बिगड़ने की आशंका के चलते उन्हें रोक दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed