{"_id":"6acdb4a080c38b766f08ed7d","slug":"agra-s-lohamandi-crossing-takes-15-minutes-to-cross-amid-traffic-chaos-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक अभियान: लोहामंडी चौराहे का हाल तो देखिए, 15 मिनट में पार होता है रास्ता; ऑटो-ई-रिक्शा से दिनभर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक अभियान: लोहामंडी चौराहे का हाल तो देखिए, 15 मिनट में पार होता है रास्ता; ऑटो-ई-रिक्शा से दिनभर जाम
Tue, 13 Oct 2026 10:03 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 13 Oct 2026 10:03 AM IST
सार
आगरा के लोहामंडी चौराहे पर यातायात व्यवस्था की बदहाली लोगों के लिए रोजाना की परेशानी बन गई है। सड़क पर ऑटो-ई-रिक्शा का कब्जा, संकरा रास्ता और वाहनों का लगातार दबाव जाम की प्रमुख वजहें हैं।
विज्ञापन
लोहामंडी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के लोहामंडी क्षेत्र के लोगों को कहीं जाने के लिए अपना समय रास्ते के अनुसार तय करना पड़ता है। चौराहे को पार करना है तो लोग 15 मिनट पहले निकलते हैं। उन्हें पता है कि चौराहा पार करने में इतना समय लगना आम बात है। थोड़ी सी जगह में यातायात का संचालन कराना पुलिसकर्मियों को भी परेशान कर देता है।
लोहामंडी चौराहे पर सुबह आठ बजे से रात 10 बजे से ज्यादा समय तक जाम के हालात रहते हैं। जगदीशपुरा रोड, थाना लोहामंडी रोड, सेंट जोंस रोड और तोता का ताल की ओर जाने के दौरान आधी सड़क पर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का कब्जा रहता है। चारों ओर से लगातार ट्रैफिक आता है और संकरे चौराहे से सभी को पार जाना होता है। हैरानी की बात है कि चंद कदम की दूरी पर थाना है और चौराहे पर थाना पुलिस के साथ यातायात पुलिस भी तैनात रहती है। पुलिसकर्मी अगर कुछ मिनट के लिए हट जाएं तो चौराहा चोक हो जाता है।
यूटर्न और डिवाइडर नहीं आए काम
यातायात पुलिस ने पूर्व में लोहामंडी रोड के डिवाइडर पर लोहे की रेलिंग लगवाई थी ताकि आने और जाने वाले वाहन एक हद में रहें। भीड़ होने पर लोग विपरीत दिशा में वाहन ले जाते हैं। इसके चलते कई बार हालात खराब हो जाते हैं। इसी तरह सेंट जोंस की ओर से आने वाले वाहनों को जगदीशपुरा रोड की ओर जाने के लिए लोहामंडी थाने की ओर पुलिया से यूटर्न लेना होता है। इस चक्कर में वाहन फंसते हैं और जाम लग जाता है।
विज्ञापन
दृश्य -1
लोहामंडी चौराहे पर दोपहर 3 बजे अमर उजाला की टीम पहुंची। वहां लोहामंडी रोड पर लाइन से रिक्शा खड़े होकर सवारियों को आवाज दे रहे थे। यही हाल जगदीशपुरा रोड का भी था। सेंट जोंस रोड और तोता का ताल की ओर से आ रहे वाहन चौराहा पार नहीं कर पा रहे थे। एक सिपाही और होमगार्ड प्रयास कर रहे थे लेकिन वाहनोें के दबाव के कारण वह भी जाम लगने से नहीं रोक पा रहे थे।
दृश्य -2
लोहामंडी चौराहे से कोठी मीना बाजार चौराहे पहुंचने पर एक रिक्शा चालक ने अपना रिक्शा मोड़ने के चक्कर में फंसा दिया। कुछ ही देर में वहां वाहनों की लाइन लग गई। सामने एसीपी कार्यालय है लेकिन किसी पुलिसकर्मी ने मदद नहीं की। लोगों ने खुद ही शोर मचाकर रास्ता खुलवाया। इसके कुछ ही दूर साकेत कॉलोनी चौराहे पर पुलिस बूथ पर ताला लगा था। स्कूल छूटने के बाद वाहनों की कतार लग गई। एक एंबुलेंस भी फंस गई। हालात बिगड़ने पर लोगों ने सड़क पर आकर संचालन किया और रास्ता खुलवाया।