फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra's JS Dhillon Academy reached the final

फाइनल में पहुंची आगरा की जेएस ढिल्लन एकेडमी

Sun, 02 Jan 2022 07:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 07:33 PM IST
विज्ञापन
Agra's JS Dhillon Academy reached the final
फाइनल में पहुंची आगरा की जेएस ढिल्लन एकेडमी
विज्ञापन

टूंडला। रेलवे के कंपनी बाग खेल मैदान पर श्री हरि शंकर दीक्षित मेमोरियल अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है। रविवार को पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें जेएस ढिल्लन एकेडमी आगरा ने केके उपाध्याय एकेडमी आगरा को 11 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
जेएस ढिल्लन एकेडमी आगरा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 23.1 ओवरों में सभी विकेट खोकर 133 रन बनाए। शेखर ने 23, तेजिंदर ने 21 व मोहित ने 19 रन बनाए। केके उपाध्याय एकेडमी के गेंदबाज ऋषभ ने तीन केके उपाध्याय व विजय ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में केके उपाध्याय एकेडमी आगरा की टीम 21 ओवरों में 123 रन पर ढेर हो गई।
विज्ञापन

नदीम ने 37 ऋषभ व राघव ने 27 व 16 रन बनाए। जेएस ढिल्लन एकेडमी के गेंदबाज सतीश और तेजिंदर ने 3-3 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच तेजिंदर सिंह रहे। मैच की कमेंट्री अरविंद और नौशाद ने की। अंपायरिंग अख़िल जावेद और प्रेम सागर ने की। टूर्नामेंट अध्यक्ष अजय राज दीक्षित, संजीव, संजय मेवाती, अभय सिन्हा आदि मौजूद रहे। वहीं सोमवार को कानपुर व एत्मादपुर के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed