{"_id":"5c0f762abdec2241621091bd","slug":"agra-s-groom-missing-with-two-others-from-bharatpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजस्थानी दुल्हन के चक्कर में भाई और जीजा सहित दूल्हा हुआ लापता, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थानी दुल्हन के चक्कर में भाई और जीजा सहित दूल्हा हुआ लापता, जानिए पूरा मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 11 Dec 2018 02:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
शादी कर दुल्हन लेने राजस्थान के भरतपुर गया बाह के जरार गांव का युवक अपने भाई और जीजा के साथ चार दिनों से लापता है। इनके पास 25 हजार की नकदी और गहने भी हैं। वापस नहीं लौटने और मोबाइल भी स्विच ऑफ बताने से घरवाले अनहोनी की आशंका से भयभीत है। पुलिस को जानकारी देकर खोजबीन की गुहार लगाई है।
जैतपुर के अमाही गांव के युवक महाराज सिंह पुत्र डंमर लाल का रिश्ता जैतपुर में किराए के मकान में रहने वाले एक व्यक्ति ने भरतपुर में कराने का झांसा दिया था। शादी के लिए महाराज सिंह, उसका भाई देवी प्रसाद और जीजा जरार निवासी दाताराम पुत्र ग्यादीन गुरुवार को उसी व्यक्ति के साथ भरतपुर के लिए निकले थे।
घरवालों के मुताबिक वो अपने साथ 25 हजार रुपये, दुल्हन के लिए सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, जंजीर, कान के बाले, नाक की पिन, चांदी की पायजेब आदि गहने ले गए थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की सुबह फोन पर बात हुई थी। जिसमें बताया था कि शुक्रवार की शाम तक दुल्हन को विदा कराकर घर पहुंच जाएंगे।

Trending Videos
सभी के फोन स्विच ऑफ
इधर, शुक्रवार देर शाम तक घर नहीं आने पर फोन किया गया, तो सभी के फोन स्विच ऑफ मिले। खोजबीन करने के बाद भी किसी का कोई सुराग नहीं लगा। दाताराम के पुत्र तपेंद्र ने बाह थाने में आकर पुलिस को घटना की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की। इंसपेक्टर बाह अजय किशोर ने जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
चिंता में बदली दुल्हन के आने की खुशियां
जरार में दाताराम का परिवार दुल्हन की अगवानी की तैयारी में जुटा था। दुल्हन तो आई नहीं, विदाई को गए परिजन भी लापता हो गए। दुल्हन के आने की खुशियों की जगह पर लापता परिजनों की कुशलता की चिंता घरवालों को सताने लगी है। आलम ये है कि परेशान परिजनों के घर पर चूल्हा तक नहीं सुलगा है। सबके जेहन में अनहोनी की आशंका बनी हुई है।