फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra's demand from PM Modi airport could not be built now just get it shifted

PM Modi in Agra: एयरपोर्ट तो बन नहीं पाया अब शिफ्ट ही करा दीजिए...पीएम मोदी से आगरा की मांग

Thu, 25 Apr 2024 08:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 25 Apr 2024 08:38 AM IST
सार

पीएम मोदी ने 11 साल पहले जो वादा किया उसे याद दिलाते हुए सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा ने मांग की है कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट तो नहीं बन पाया। अब जो सिविल एंक्लेव को वायु सेना परिसर से धनौली में शिफ्ट ही करा दीजिए।
 

विज्ञापन
Agra's demand from PM Modi airport could not be built now just get it shifted
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में प्रधानमंत्री मोदी ने 11 साल पहले कोठी मीना बाजार मैदान में आपने चुनावी जनसभा में आगरा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट की बात कही थी। एयरपोर्ट तो बन नहीं पाया, अब सिविल एंक्लेव को वायु सेना परिसर से धनौली में शिफ्ट ही करा दीजिए। ये कहना है सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा का।
विज्ञापन


सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा के अध्यक्ष शिरोमणि सिंह ने बुधवार को हरियाली वाटिका में प्रेसवार्ता की। उन्हाेंने 2013 की चुनावी जनसभा में किए वादे पीएम को याद दिलाए। साथ ही आगरा में पर्यटन व नागरिक हितों की अनदेखी का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

कहा कि आगरा के बाद जितने भी एयरपोर्ट के शिलान्यास हुए, वह सभी बनकर तैयार हो गए। आगरा में सिविल एंक्लेव अधूरा है। सचिव अनिल शर्मा ने कहा कि वायु सेना परिसर में स्थित सिविल एंक्लेव के लिए यात्रियों को आने-जाने में सुरक्षा कारणों से परेशान होना पड़ता है। उन्होंने वायु सेना परिसर से सिविल एंक्लेव को धनौली में शिफ्ट कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदस्य राजीव सक्सेना ने कहा कि आगरा की 50 फीसदी जीडीपी पर्यटन पर निर्भर है। लेकिन, इंटरनेशनल एयरपोर्ट नहीं बनने से यहां पर्यटक नहीं रुकते। पर्यटन कारोबार पर तीन लाख से अधिक आबादी निर्भर है। हर चुनाव में आगरा वालों ने भाजपा का साथ दिया लेकिन उनके हितों की अनदेखी हो रही है। पं दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर सिविल एंक्लेव का नाम रखने के बाद भी काम नहीं हुआ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed