{"_id":"6a054ceb09479363d2034907","slug":"agra-s-birharu-ranked-india-third-best-panchayat-president-murmu-to-honour-village-2026-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी का गौरव बना आगरा का गांव बिरहरू; देश की तीसरी सर्वश्रेष्ठ पंचायत, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी का गौरव बना आगरा का गांव बिरहरू; देश की तीसरी सर्वश्रेष्ठ पंचायत, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित
Thu, 14 May 2026 09:47 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 14 May 2026 09:47 AM IST
सार
आगरा के सैंया ब्लॉक की ग्राम पंचायत बिरहरू को देश की तीसरी सर्वश्रेष्ठ पंचायत चुना गया है। 3 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ग्राम प्रधान को एक करोड़ रुपये और राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगी।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान भूरी सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सतत विकास लक्ष्यों के जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्यान्वयन के लिए आगरा की ग्राम पंचायत बिरहरू ने राष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल किया है। केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय ने वर्ष 2023-24 के उत्कृष्ट विकास कार्यों के लिए विरहरू को देश की तीसरी सर्वश्रेष्ठ पंचायत चुना है। 3 जून को नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ग्राम प्रधान को एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित करेंगी।
विज्ञापन
केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय के निर्देशन में पूरे देश से आठ ग्राम पंचायतों का चयन उनके उत्कृष्ट कार्यों की समीक्षा के आधार पर किया गया है। उत्तर प्रदेश से आगरा जिले के विकासखंड सैंया की ग्राम पंचायत विरहरू इस सूची में स्थान बनाने वाली एकमात्र पंचायत है। बिरहरू को यह सम्मान दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार और नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत विकास पुरस्कार की श्रेणियों के तहत दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान भूरी सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और जल संरक्षण जैसे मानकों पर हुए कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। प्रधान के मुताबिक गांव में 300 स्ट्रीट लाइटें लगीं हैं। इसके अलावा 15 लाख रुपये की लागत से अमृत सरोवर बनाया गया है। लाइब्रेरी, ग्राम सचिवालय, सामुदायिक शौचालय, कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाए गए हैं। 15 आरसीसी मार्ग बनाए गए हैं। पेयजल के लिए दो सबमर्सिबल पंप लगाए गए हैं। एक बड़ी टंकी और 50 टीटीएस भी है।
संयुक्त प्रयासों से मिली सफलता
मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह ने बताया कि यह सफलता संयुक्त प्रयासों से मिली है। पूरी टीम ने अच्छा कार्य किया है। एक आदर्श ग्राम पंचायत बनाने में ग्रामीणों का भी योगदान सराहनीय है।
मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह ने बताया कि यह सफलता संयुक्त प्रयासों से मिली है। पूरी टीम ने अच्छा कार्य किया है। एक आदर्श ग्राम पंचायत बनाने में ग्रामीणों का भी योगदान सराहनीय है।