फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra's air better than delhi

वायु प्रदूषण : दिल्ली से ‘अच्छे दिन’ आगरा के

Sun, 28 Aug 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sun, 28 Aug 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
agra's air better than delhi
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
 देश की राजधानी के मुकाबले ताजनगरी में अच्छे दिन चल रहे हैं। ये अच्छे दिन लोगों की प्रगति से नहीं बल्कि उनके स्वास्थ्य से जुड़े हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने वायु प्रदूषण के लिहाज से देश के 41 शहरों में जो सर्वे किया है उसमें आगरा 30 तो दिल्ली 35वें स्थान पर है। सबसे अच्छे दिन तमिलनाडू के कोयम्बटूर के हैं और सबसे ज्यादा खराब दिन उत्तर प्रदेश के वाराणसी-इलाहाबाद और मध्यम प्रदेश के ग्वालियर शहर में हैं। यहां एक भी दिन प्रदूषण रहित नहीं पाया गया।
विज्ञापन

सीपीसीबी ने हाल ही में अपना पहला बुलेटन जुलाई 2016 जारी किया है। इसमें देश के प्रमुख शहरों में किए गए वायु प्रदूषण को लेकर एक सर्वे रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। इन शहरों में जितने दिन परीक्षण किया गया, उसमें कितने दिन वहां की वायु प्रदूषण रहित है, इसका खुलासा किया है। सर्वे में उत्तर प्रदेश के छह शहरों को शामिल गया किया।
विज्ञापन

आगरा में 165 दिन परीक्षण किया गया, 28 दिन अच्छे निकले। 17 फीसदी अच्छे दिनों के साथ यह सूची में 30वें नंबर पर है। दिल्ली में 535 दिन परीक्षण किया गया, इसमें सिर्फ 24 दिन ही वहां की हवा ठीक मिली। यहां सिर्फ चार फीसदी दिन ही अच्छे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉप टेन में गुजरात टॉप पर
अच्छे दिनों के टॉप टेन शहरों में सबसे ज्यादा प्रदूषण रहित शहर गुजरात है। यहां के चार शहरों में तो तमिलनाडू के तीन शहरोें में ज्यादा अच्छे दिन पाए गए। यह दूसरे नंबर पर है। महाराष्ट्र के दो शहर टॉप टेन शहरों में हैं। वहीं, खराब दिनों के टॉप टेन शहरों में पांच शहर उत्तर प्रदेश के हैं।



टॉप टेन शहर (अच्छे दिन)
शहर            मॉनिटरिंग की अवधि वाले दिनों की संख्या        अच्छे दिनों की संख्या    अच्छे दिनों प्रतिशत
कोयम्बटूर(तमिलनाडू)    157    156    99
राजकोट (गुजरात)    48    46    96
अहमदाबाद (गुजरात)    168    156    93
मदुरई (तमिलनाडू)    176    163    93
विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश)    716    659    92
सूरत(गुजरात)    72    66    92
चेन्नई(तमिलनाडू)    567    519    92
बड़ोदरा (गुजरात)    96    82    85
औरंगाबाद(महाराष्ट्र)    173    132    76
नासिक (महाराष्ट्र)    359    258    72


टॉप टेन शहर (खराब दिन)
शहर    मॉनिटरिंग की अवधि वाले दिनों की संख्या    अच्छे दिनों की संख्या    अच्छे दिनों के प्रतिशत
इलाहाबाद (यूपी)    263    0    0
ग्वालियर (एमपी)    136    0    0
वाराणसी (यूपी)    227    0    0
रायपुर (छत्तीसगढ़)    55    1    2
लखनऊ (यूपी)    566    15    3
गाजियाबाद (यूपी)    127    5    4
दिल्ली    535    24    4
कानपुर (यूपी)    730    85    12
नवी मुंबई (महाराष्ट्र)    296    37    13
अमृतसर (पंजाब)    182    26    14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed