{"_id":"592c30ec4f1c1bed1abda7b5","slug":"agra-s-abhinav-got-first-position-in-mca-categree-in-upsee","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएसईईः एमसीए में आगरा के अभिनव प्रदेश में अव्वल, बीटेक बायोटेक में सोनी की 18 वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीएसईईः एमसीए में आगरा के अभिनव प्रदेश में अव्वल, बीटेक बायोटेक में सोनी की 18 वीं रैंक
अमर उजाला, अागरा
Updated Mon, 29 May 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
अभिनव जैन
- फोटो : अमर उजाला, अागरा
यूपीएसईई की परीक्षा में आगरा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन्ा किया है। केदार नगर बालाजीपुरम के अभिनव जैन ने कमाल कर दिया। उन्होंने एमसीए कैटिग्री में प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर शहर का नाम रोशन किया। बेटियां भी पीछे नहीं रहीं, कमला नगर की सोनी आसवानी ने बीटेक-बायोटेक में राज्य में 18वीं रैंक प्राप्त की। लड़किया के वर्ग की बात करें तो उनका स्थान सातवां रहा है। दयालबाग की अंजलि बंसल ने 52वां स्थान पाया। सबसे ज्यादा बीटेक-बायोटेक में विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। इसमें से उत्कर्ष बंसल (150), इंद्रविक्रम (152), अरुण कुमार (228), सिमरन गौतम (232), सूरज शर्मा (364), प्रदीप शर्मा (493) अंशुल चौधरी (523), प्रद्युमभन (1868) रहे।
सोशल मीडिया के आदी न बनें: अभिनव
अभिनव ऐसे युवा साथियों को आगाह करते हैं जो सोशल मीडिया के आदी हैं। कहते हैं कि सोशल मीडिया, इंटरनेट से जुडे़े रहें, लेकिन पढ़ाई का नुकसान न करें। इसे जानकारी बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करें। बैंक में नौकरी की चाह रखने वाले अभिनव कहते हैं कि वह इसके लिए एसएससी की तैयारी कर रहे हैं। एमसीए में पहला स्थान आने पर वह कहते हैं कि इधर करियर बनाया तो कंप्यूटर एप्पिलीकेशन डेवलपमेंट में को प्राथमिकता देंगे। सेंट जोंस कालेज से बीएससी कर चुके अभिनव देश के विकास में भ्रष्टाचार को बड़ी बाधा मानते हैं। कंप्यूटरीकृत से इस पर नियंत्रण किया जा सकता है। पिता विजय जैन और मां अनीता जैन बेटे की सफलता पर फूले नहीं समा रहे। परिणाम आने पर उनको बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।