फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra rupees in up board notebooks

यूपी बोर्ड: परीक्षार्थी ने कॉपी में लिखी विज्ञान चालीसा, पास करने के लिए की ऐसी-ऐसी अपील

Tue, 20 Mar 2018 11:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 20 Mar 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
agra rupees in up board notebooks
उत्तर पुस्तिका में लिखी विज्ञान चालीसा - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। सोमवार को भी सभी मूल्यांकन केंद्रों पर कापियों में से रुपये निकले। 
विज्ञापन


कापी में किसी परीक्षार्थी ने पास करने के लिए गुरु जी से प्रार्थना की है तो किसी ने विज्ञान चालीसा ही दिख डाली है। हाईस्कूल विज्ञान विषय की कापी में एक परीक्षार्थी ने कुछ इस तरह से विज्ञान चालीसा लिखी थी। 
विज्ञापन


‘जय-जय विज्ञान के सागर, तबही इलेक्ट्रान के दर्शन। क्यूरी मैडम परम सुजाना, परम वेद संबंध पुराना।’ एक परीक्षार्थी ने लिखा है ‘सलाम पढ़ने को-या ख्वाजा गरीब नवाज करम आप हो 90 फीसदी पास हो’।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक परीक्षार्थी ने लिखा है ‘गुरु जी आप से प्रार्थना है कि मुझे पास कर देने की कृपा करें।’ और भी परीक्षार्थियों ने इस तरह की बातें लिखी हैं। आरबीएस इंटर कालेज के कक्ष संख्या 18 में कई कापियों से 100-100 रुपये के नोट निकले। 

जीआईसी के कुछ कक्षों में कापियों से 100 और 500 रुपये के नोट निकले। जिला विद्यालय निरीक्षक के वेतन काटने के आदेश के बाद भी सोमवार को मूल्यांकन केंद्रों पर उप प्रधान परीक्षकों और परीक्षकों की उपस्थिति कम रही। 

जीआईसी में परीक्षकों की संख्या बहुत ही कम रही। भौतिक विज्ञान की कापियों के मूल्यांकन के लिए परीक्षक कम पहुंचने से रफ्तार धीमी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed