फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Road Accident Chaotic traffic on the highway police-administration helpless 500 people losing lives

आगरा सड़क हादसा: हाईवे पर अराजक यातायात, पुलिस-प्रशासन लाचार;  हर साल जान गवां रहे  500 लोग

Sun, 03 Dec 2023 02:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 03 Dec 2023 02:11 PM IST
सार

आगरा में हर साल सड़क हादसों में औसतन 500 लोग जान गवां रहे हैं। बात की जाए ते वाटर वर्क्स से सिकंदरा तक हाईवे पर सफर सुरक्षित नहीं है। इसके पीछे की बड़ी वजह हाईवे पर अराजक यातायात है।
 

विज्ञापन
Agra Road Accident Chaotic traffic on the highway police-administration helpless 500 people losing lives
दिल्ली हाईवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में दिल्ली हाईवे पर यातायात अव्यवस्था सिकंदरा से वाटर वर्क्स तक दुर्घटनाओं का कारण है। परिवहन विभाग की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार जिले में हर साल औसतन 537 लोग सड़क हादसों में जान गवां रहे हैं। पुलिस-प्रशासन लाचार है। हाईवे पर यातायात अराजक हो रहा है। रोकथाम के नाम पर बैठकों के दौर चल रहे हैं, लेकिन धरातल पर हकीकत नहीं बदल रही।
विज्ञापन


हाईवे पर छोटे वाहनों के लिए चलना सुरक्षित नहीं रहा। भगवान टॉकीज फ्लाइओवर के नीचे अबुल उलाह दरगाह तक सरकारी व निजी बसें डग्गेमारी के लिए खड़ी रहती हैं। लॉयर्स कॉलोनी कट, आईएसबीटी पर हाईवे किनारे बसें खड़ी रहती हैं। गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने दिनभर लोग जाम से जूझने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


सिकंदरा चौराहा तक कोई कट नहीं। ऐसे में सैकड़ों वाहन उल्टी दिशा में दौड़ रहे हैं। अराजकता इस कदर है कि हाईवे पर दुपहिया व चार पहिया वाहन आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं। यह स्थिति तब है जब पिछले तीन साल से हाईवे पर सुगम व सुरक्षित यातायात के लिए डीएम ने एनएचएआई, यातायात पुलिस व अन्य विभागों की कमेटी बनाई थी। कमेटी की सिफारिशें कागजों से बाहर नहीं आ सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स अध्यक्ष राजेश गोयल ने गुरुद्वारा के सामने अंडरपास बनाने की मांग रखी थी लेकिन नतीजा शून्य रहा। पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल के अनुसार हर बार उद्योग बंधु की बैठक में मंडलायुक्त के समक्ष इस बिंदु को उठाया जाता है। एनएचएआई को अंडरपास बनाना था। जिसका प्रस्ताव अब मेट्रो से मांगा है।

ये भी पढ़ें -  Agra Accident: हाईवे के खूनी कट ने छीना घर का इकलौता चिराग, बेसुध हुई मां...; कलेजा चीर देंगी ये तस्वीरें



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed