{"_id":"6ad2f8590c5219edf9034e7f","slug":"agra-registry-offices-face-crowding-as-token-machines-remain-out-of-order-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आगरा में रजिस्ट्री कराने वालों की आफत, टोकन मशीन बंद; दो-दो घंटे भीड़ में इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आगरा में रजिस्ट्री कराने वालों की आफत, टोकन मशीन बंद; दो-दो घंटे भीड़ में इंतजार
Sat, 17 Oct 2026 09:53 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 17 Oct 2026 09:53 AM IST
सार
आगरा की सदर तहसील स्थित निबंधन कार्यालयों में टोकन मशीनें खराब होने से रजिस्ट्री कराने पहुंच रहे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। सीमित जगह के कारण कार्यालयों के बाहर भीड़ लग रही है और लोगों को खड़े होने तक में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
निबंधन कार्यालय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
निबंधन कार्यालय में टोकन मशीन न चलने से लोगों को परेशानी हो रहीं है। उन्हें रजिस्ट्री कराने के लिए कार्यालय के बाहर खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है। इन कार्यालयों के बाहर रोज आ रहे लोगों की क्षमता से जगह कम है।
सदर तहसील परिसर में पांच निबंधन कार्यालय हैं। प्रत्येक में तीन-तीन काउंटरों पर कार्य किए जाने की व्यवस्था की गई थी। हालांकि कुछ काउंटर पर कार्य नहीं किया जा रहा है। इनमें से तीन कार्यालयों बहुमंजिला इमारत पर हैं। उनके सामने छोटे से बरामदे हैं। उन्हीं में से ऊपर जाने के लिए सीढि़यां हैं। रोज तहसीलों पर सामान्य दिनों में 250 से 350 के करीब बैनामा, इकरारनामा, दानपत्र, किरायानामा आदि के कार्यों के लिए 800 से हजार लोग पहुंचते हैं।
कार्यालयों के बाहर कम जगह होने की वजह से खड़े होने में भी परेशानी होती है। अगर टोकन मशीन शुरू हो जाए तो दिक्कत कम हो जाएंगे। टोकन नंबर मिलने के बाद रजिस्ट्री कराने वाले और गवाह वकीलों के चैंबर पर अपने नंबर का इंतजार करेंगे। कार्यालय के बाहर भीड़ नहीं जुटेगी। वकीलों का मुंशी नंबर आने से पहले पार्टी को सूचित कर देगा।
विज्ञापन
नगला पदी निवासी राधेश्याम ने बताया कि सुबह 11 बजे से माता को लेकर आया था। उनसे दानपत्र कराना है। यहां भीड़ इतनी है कि खड़े होने तक की जगह नहीं है। दो घंटे इंतजार करते हो गए। टोकन मशीन चालू हो तो एक व्यक्ति आकर पता कर जाए और सभी लोग अपने नंबर पर ही आ जाया करें।
ताजगंज निवासी राधिका सिंह ने कहा कि यहां खड़े होने तक की जगह नहीं हैं। छोटा बच्चा भीड़ में परेशान होकर रो रहा है। प्लाॅट का बैनामा कराना था। इसके लिए एक घंटा इंतजार करते हो गया। टोकन मशीन शुरू हो तो नंबर देख उसी समय ऊपर आया जाए।
सहायक महानिरीक्षक निबंधन योगेश कुमार ने बताया कि कुछ टोकन मशीन खराब हो गई है। उन्हें जल्द सही कर चालू किया जा रहा है। इस व्यवस्था को जल्द शुरू किया जाएगा।