{"_id":"5a5713b44f1c1b17198b4701","slug":"agra-region-trains-are-equipped-with-fog-pass-device","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ कोहरा नहीं है ट्रेनों के लेट होने की वजह, तमाम उपायों के बाद भी ये हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ कोहरा नहीं है ट्रेनों के लेट होने की वजह, तमाम उपायों के बाद भी ये हाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 11 Jan 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा मंडल की सभी मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को फॉग पास डिवाइस से लैस कर दिया गया है। हालांकि इसके बाद भी ट्रेनों की लेटलतीफी में कोई खास फर्क नहीं पड़ा है।
रेल अधिकारियों का कहना है कि कोहरे में 60 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से ट्रेन को नहीं चलाया जा सकता है। गतिमान और शताब्दी जैसी ट्रेनें अपवाद हैं।
आगरा रेल मंडल से होकर गुजरने वाली गाड़ियों का टाइम टेबिल नवंबर से ही गड़बड़ाने लगा था। कोहरे का प्रकोप बढ़ने के साथ ही ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ने लगी।
विज्ञापन
दिसंबर के दूसरे पखवाड़े से जनवरी के पहले सप्ताह तक गतिमान, शताब्दी और राजधानी जैसी गाड़ियां भी अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चलीं। दिसंबर से फॉग पास डिवाइस का प्रयोग शुरू किया गया था।

वजह केवल कोहरा नहीं
32 हजार रुपये की कीमत की इस डिवाइस में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) की मदद से 500 मीटर की दूरी तक लोको पायलट को सिग्नल के बारे में संकेत मिल जाते हैं। हालांकि सिर्फ इसी के भरोसे नहीं रहा जा सकता है।
लोको पायलट हरिओम भारद्वाज बताते हैं कि डिवाइस के इस्तेमाल से रेल संचालन में सुविधा मिलती है। आगरा मंडल के वाणिज्य प्रबंधक डॉ. संचित त्यागी ने बताया कि आगरा मंडल की सभी ट्रेनों में अब इस डिवाइस का इस्तेमाल किया जा रहा है। गाड़ियों के विलंब से आने की वजह केवल कोहरा नहीं है।