फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra received 134.2 mm of rain in three days

Weather News: तीन दिन में पूरा हो गया महीनेभर की बारिश का कोटा, जानिए अगले तीन दिन के मौसम का हाल

Fri, 23 Sep 2022 11:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 Sep 2022 11:07 PM IST
सार

दिन में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे है, वहीं न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

विज्ञापन
Agra received 134.2 mm of rain in three days
आगरा में हुई रिमझिम बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मानसून के बादल अगस्त में रूठे रहे, पर सितंबर में विदाई के वक्त ऐसे मेहरबान हुए कि महज तीन दिन के अंदर ही पूरे महीने की बारिश का कोटा पूरा कर दिया। 21 से 23 सितंबर के बीच आगरा में 134.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिसमें 21 सितंबर को 44 मिमी, 22 सितंबर को 77.5 मिमी और 23 सितंबर को 12.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। सितंबर में बारिश का औसत 111.9 मिमी है।

विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह से बूंदाबांदी हुई, दोपहर में काले बादलों के घिर आने के बाद चंद मिनटों तक तेज बारिश हुई। दोपहर में 12.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद धूप खिल आई, पर शाम को फिर से रिमझिम बारिश शुरू हो गई। दिन में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे है, वहीं न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में बादल छाए रहने और बारिश होने के आसार बने रहेंगे। 

विज्ञापन


तीन दिन में बताएं फसल का नुकसान 

लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश से पहले से बोई जा चुकी फसलों को नुकसान हुआ है। उपनिदेशक कृषि पुरुषोत्तम कुमार मिश्रा ने जिले के सभी बीमित किसानों से कहा है कि अगर वह प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत आच्छादित हैं तो ऐसे किसान अपनी फसल के नुकसान की भरपाई के लिए बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 18008896868 पर या कृषि एंव राजस्व विभाग के कार्यालय में 72 घंटे के अन्दर सूचित कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed