फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Ravan On Rath Ramleela Starts in agra up news

UP: आगरा की एतिहासिक राम बरात और रामलीला...रथ पर सवार होकर दुहाई देने निकले दशानन, गर्जना से कांप उठे नर-नारी

Sat, 21 Sep 2024 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Sep 2024 12:01 AM IST
सार

आगरा की एतिहासिक राम बरात और रामलीला का शुभारंभ हो चुका है। इसी क्रम में लाला चन्नोमल की बारादरी से रावण दुहाई शोभायात्रा निकाली गई। दशानन के रथ की भव्यता देखने लायक रही। उसकी गर्जना से लोग एक पल के लिए डर गए।
 

विज्ञापन
Agra Ravan On Rath Ramleela Starts in agra up news
रावण की दुहाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में चहुंओर रोशनी, जगमग करते रथ पर वेदों का ज्ञानी दशानन अपने परिवार और सेनापतियों के साथ नगर भ्रमण पर निकला। उसकी गर्जना से नर-नारी कांप उठे। बैंडबाजों और ढोल-नगाड़ों के साथ अपने सम्राट होने की दुहाई दी। यह दृश्य देखने के लिए आयोजन स्थल पर काफी भीड़ रही।
विज्ञापन


रामलीला महोत्सव में लंकापति की शोभायात्रा शुक्रवार को लाला चन्नोमल की बारादरी से शुरू हुई। सबसे आगे दो ऊंट, उसके बाद राक्षसी ताड़का की झांकी थी। ताड़का का भयंकर रूप देखकर बच्चे डर गए। जेल में ऋषियों-मुनि के बंद होने की झांकी में रावण का अत्याचार दिखा। दो तोपों की आवाज यात्रा के दौरान गूंजती रही। इसके पीछे कुंभकरण की झांकी रही, जो अपने बल को दिखाता नजर आया। मेघनाथ (इंद्रजीत) की झांकी के आगे बैंड मधुर स्वर लहरी बिखेर रहा था। आखिर में दशानन अपने विशाल रथ पर विराजमान था। रथ की भव्यता देखने लायक रही। उसकी गर्जना से लोग एक पल के लिए डर गए।
विज्ञापन




शोभायात्रा रावतपाड़ा तिराहे से जौहरी बाजार, सुभाष बाजार, दरेसी, छत्ता बाजार, कचहरी घाट, बेलनगंज, पथवारी, धूलियागंज, फुलट्टी बाजार, किरानी बाजार होकर रावतपाड़ा पर समाप्त हुई। इस दौरान विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, राजीव अग्रवाल, टीएन अग्रवाल, गिरधर शरण, राम आशीष, मनीष शर्मा, आयुष, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामलीला में आज नारद मोह का मंचन
रामलीला मैदान पर मंचन लीला का प्रारंभ शनिवार से हो जाएगा। मीडिया प्रवक्ता राहुल गौतम ने बताया कि 21 सितंबर को शाम 7 बजे नारद मोह और विश्वमोहिनी लीला का मंचन किया जाएगा। इसका शुभारंभ पद्मश्री डॉ. आरएस पारीक करेंगे।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed