फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra rape victim given birth to a child

आगरा में 16 साल की उम्र में मां बनी किशोरी, भाई कर रहा था शारीरिक शोषण

Mon, 05 Mar 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 05 Mar 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
agra rape victim given birth to a child
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा में एक बार फिर रिश्ता कलंकित हो गया। 16 साल की किशोरी का रिश्ते का भाई एक साल से शारीरिक शोषण कर रहा था। किशोरी गर्भवती हो गई। 
विज्ञापन


उसने रविवार को ट्रांस यमुना कालोनी स्थित एक हास्पिटल में बच्ची को जन्म दिया। परिवार का मामला होने के कारण पिता ने चुप्पी साध ली है। लोकलाज के डर से कोई भी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। 

डाक्टर की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने किशोरी को फर्स्ट एड दिलवाया। किशोरी का परिवार कागारौल क्षेत्र का रहने वाला है। रविवार को किशोरी को लेकर उसका पिता ट्रांस यमुना कालोनी स्थित एक हास्पिटल में आया। 
विज्ञापन

agra rape victim given birth to a child
रेप
किशोरी नौ महीने की गर्भवती थी। उसके प्रसव पीड़ा हो रही थी। डाक्टर ने किशोरी के पति का नाम पूछा। मगर, पिता ने शादी होने से इनकार कर दिया। उम्र भी ठीक से नहीं बताई। वह 16 साल की लग रही थी। 

डाक्टर ने पहले उसे भर्ती करने से इनकार कर दिया। उन्हें कानून का हवाला दिया। कहा कि नाबालिग की डिलीवरी नहीं करा सकते हैं। इसके लिए पुलिस प्रशासन की अनुमति आवश्यक है। 

बाद में किशोरी की हालत देखते हुए हास्पिटल में बेड दे दिया। पुलिस को सूचना दे दी। कुछ देर बाद ही किशोरी की डिलीवरी हो गई। उसने बच्ची को जन्म दिया। 

कार्रवाई करने के लिए किया मना

सूचना पर पुलिस पहुंच गई। हास्पिटल कर्मियों के उपचार नहीं करने पर पुलिस ने उपचार के लिए कहा। इसके बाद किशोरी को फर्स्ट एड दिया गया। 

पिता ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि बेटी का रिश्ते का भाई एक साल से शारीरिक शोषण करता आ रहा है। कुछ महीने पहले उन्हें पता चला कि बेटी गर्भवती है। 

इस बात को सभी से छिपाकर रखा है। इसलिए उसे इतनी दूर अस्पताल में लेकर आए हैं। वह कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं। इससे उनकी और बेटी की बदनामी होगी। वह बच्ची को पाल लेंगे। 
विज्ञापन

पिता ने साध ली चुप्पी

किशोरी के पिता ने आरोपी रिश्ते के भाई के खिलाफ कार्रवाई करने की बात पर चुप्पी साध ली। कहा कि वह नवजात बच्ची को किसी और को दे देंगे। मगर, कार्रवाई कराएंगे तो परिवार की बदनामी होगी। बेटी की शादी भी नहीं हो पाएगी। बड़ी बेटी के बच्चा नहीं है। वह बच्ची को रख लेगी।

पुलिस को डर था कि नवजात बच्ची के साथ कोई अनहोनी न कर दी जाए? इसलिए किशोरी के घर के बारे में जांच पड़ताल की। कागारौल पुलिस को भेजा गया। 

पता सही मिलने पर किशोरी और उसके पिता को एत्माद्दौला पुलिस ने जाने दिया। साथ ही हिदायत भी दी कि बच्ची के बारे में पुलिस समय-समय पर जानकारी लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed