'स्मार्ट सिटी' की रैंकिंग में एक पायदान नीचे पहुंचा आगरा, अहमदाबाद से मामूली अंक से पिछड़ा
- दिसंबर में देश में तीसरे स्थान पर था, अहमदाबाद से मामूली अंक से पिछड़ा, अब चौथे स्थान पर पहुंचा आगरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की रैंकिंग में जनवरी 2020 में आगरा स्मार्ट सिटी तीसरे से गिरकर चौथे स्थान पर आ गया। दिसंबर के महीने में आगरा तीसरे स्थान पर था, लेकिन अहमदाबाद से बेहद मामूली 0.83 अंक से पिछड़ जाने के कारण चौथे स्थान पर आ गया। सूरत देश में पहले नंबर पर है।
आगरा स्मार्ट सिटी के 11 कार्यों का लोकार्पण इस माह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा किया जाना है, लेकिन इस महीने आई रैकिंग में आगरा एक स्थान नीचे आ गया। दिसंबर में तीसरे स्थान पर पहुंचा आगरा जनवरी की रैकिंग में चौथे नंबर पर आ गया।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में हर माह शहरों की रैंकिंग जारी की जाती है। देशभर की स्मार्ट सिटी में सूरत पहले नंबर पर, अहमदाबाद दूसरे और भोपाल तीसरे नंबर पर है। आगरा चौथे स्थान और इंदौर पांचवें नंबर पर चल रहा है।
हेरिटेज वॉक, हेल्थ सेंटर होंगे शुरू
आगरा स्मार्ट सिटी के तहत पीपीपी मॉडल पर शहर में दस जगह स्मार्ट हेल्थ सेंटर का निर्माण होना है। इनमें से फिलहाल एक हेल्थ सेंटर नगर निगम के गेट पर काम कर रहा है। दो हेल्थ सेंटर गधापाड़ा और खंदारी में तैयार हो रहे हैं। इसी माह दोनों हेल्थ सेंटरों का लोकार्पण होना है।
उसी तरह ताजमहल के पास लेसर नोन मॉन्यूमेंट को जोड़ने वाले हेरिटेज वॉक का भी शुरूआत इसी माह किया जाएगा। बीते सप्ताह 31 दिसंबर को इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर को स्मार्ट सिटी लाइव कर चुका है।
एक हजार करोड़ के हो रहे हैं काम
स्मार्ट सिटी के तहत आगरा में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर 282 करोड़ में, ताजगंज को 24 घंटे पानी सप्लाई की 142 करोड़ की योजना, सीवर नेटवर्क के लिए 100 करोड़, फतेहाबाद रोड सुंदरीकरण के लिए 105 करोड़, हेरिटेज वॉक के लिए 3.46 करोड़, सात चौराहों का सुंदरीकरण 6.97 करोड़, सड़कों के निर्माण की तीन योजनाएं 99 करोड़, 79 करोड़ और 74 करोड़ की चल रही हैं।