फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra rakabganj history in hindi

आगरा कथा: घोड़ों की रकाब के काम से पड़ा रकाबगंज नाम, रोचक है इसका इतिहास

Mon, 11 Jan 2021 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
agra rakabganj history in hindi
आगरा का रकाबगंज इलाका - फोटो : अमर उजाला

आगरा में दौर-ए-मुगलिया में गंज नाम से बने इलाकों में एक रकाबगंज भी है। इसका नाम रकाबगंज पड़ने का किस्सा दिलचस्प है। मुगल बादशाह जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर के समय में यहां घोड़ों की रकाब (जिस पर पैर रखकर घोड़े पर चढ़ते हैं) बनाने का काम शुरू हुआ था। इसीलिए इस इलाके का नाम रकाबगंज पड़ गया।

विज्ञापन


इतिहासकार राज किशोर राजे ने बताया कि पहले सिर्फ शाही घोड़ों की रकाब बनाई जाती थी। बाद में सिर्फ रकाब ही नहीं, जीन आदि अन्य सामान भी बनाए जाने लगे। अंग्रेजों के समय तक यह जारी रहा। अंग्रेजों के घोड़े यहां बांधे जाते थे। अंग्रेजों के समय ही यहां थाना बना। 
विज्ञापन


उसी दौर में यहां अन्य कारोबार होने लगे। इसके आसपास होटल और क्लब खोले गए। रकाबगंज का गुरुद्वारा भी एतिहासिक है। गुरुद्वारा गुरु का ताल के मास्टर गुरनाम सिंह ने बताया कि गुरु तेग बहादुर सिंह की याद में यहां गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब बना। यह बात सन् 1675 की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो पार्ट्स का बड़ा कारोबार
आगरा ऑटो ट्रेडर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजय सिंघल ने बताया कि रकाबगंज थाना क्षेत्र में स्क्रैप और ऑटोपार्ट्स का काम बड़े पैमाने पर होता है। 100 दुकानें और शोरूम हैं। पिछले करीब 100 वर्षों से यह कारोबार हो रहा है।

गुरु तेगबहादुर की याद में बना गुरुद्वारा
रकाबगंज में ऐतिहासिक गुरुद्वारा भी है। यह गुरु तेगबहादुर महाराज जी की याद में बना है। गुरुद्वारा गुरु के ताल के मास्टर गुरनाम सिंह ने बताया कि उनकी दिल्ली चांदनी चौक में शहीदी हुई थी। गुरु महाराज का शीश जैता जी श्री आनंदपुर साहिब लेकर आ गए थे और गुरु महाराज का धड़ चांदनी चौक पर ही था। 

गुरु महाराज के सेवक लक्खी शाह बंजारा धड़ रकाबगंज लेकर आए और यहां घर में अंतिम संस्कार किया। मुगलों से बचने के लिए उन्होंने कह दिया कि उनके घर में आग लग गई है। यह वर्ष 1675 की बात है। बाद में उन्होंने गुरु महाराज के अंतिम संस्कार की जानकारी दी। 11 मार्च, 1793 में बाबा बघेल सिंह ने दिल्ली फतह की, तब गुरुद्वारे में सेवा आरंभ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed