फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Railway News trains were canceled due to fog

Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, कोहरे के चलते ये ट्रेनें की गईं निरस्त

Thu, 01 Dec 2022 03:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 Dec 2022 03:28 PM IST
सार

गाड़ी संख्या 12319 कोलकाता-आगरा छावनी 7 दिसंबर से 22 फरवरी तक और गाड़ी संख्या 12320 आगरा छावनी-कोलकाता एक्सप्रेस 8 दिसंबर से 23 फरवरी तक आगरा छावनी से मथुरा जंक्शन स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगी।

विज्ञापन
Agra Railway News trains were canceled due to fog
Prayagraj News : ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोहरे के सीजन में बृहस्पतिवार से ट्रेनों का निरस्त और आंशिक निरस्त होना शुरू हो जाएगा। आगरा मंडल की ट्रेनों में आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी अब शनिवार और रविवार को नहीं चलेगी। इसके अलावा आधा दर्जन ट्रेनों को गंतव्य स्टेशन से पहले ही आंशिक निरस्त करने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी 3 दिसंबर से 26 फरवरी तक शनिवार और रविवार को संचालित नहीं होगी। प्रतिदिन चलने वाली 12179/12180 लखनऊ जंक्शन-आगरा फोर्ट-लखनऊ जंक्शन दिसंबर माह में 03, 04, 10, 11, 17, 18, 24, 25, 31 तारीख को और जनवरी 2023 में  01, 07, 08, 14, 15, 21, 22, 28, 29 तारीख को और फरवरी में 04, 05, 11, 12, 18, 19, 25, 26 तारीख को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

ये गाड़ियां भी रहेंगी निरस्त

वहीं गाड़ी संख्या 12177 हावड़ा-मथुरा जंक्शन 2 दिसंबर से 24 फरवरी तक आगरा छावनी से मथुरा जंक्शन स्टेशन के मध्य और गाड़ी संख्या 12178 मथुरा जंक्शन-हावड़ा एक्सप्रेस 5 दिसंबर से 27 फरवरी तक आगरा छावनी से मथुरा जंक्शन स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 12319 कोलकाता-आगरा छावनी 7 दिसंबर से 22 फरवरी तक और गाड़ी संख्या 12320 आगरा छावनी-कोलकाता एक्सप्रेस 8 दिसंबर से 23 फरवरी तक आगरा छावनी से मथुरा जंक्शन स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra News: पूर्व विधायक चौधरी बदन सिंह का 97 वर्ष की आयु में निधन, लगातार पांच बार रहे थे विधायक
 

आज से झांसी नहीं जाएगी ताज एक्सप्रेस

कोहरे का असर ताज एक्सप्रेस पर भी पड़ा है। रेलवे के मुताबिक नई दिल्ली-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी ताज एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2023 तक झांसी नहीं जाएगी। ट्रेन नई दिल्ली से चलकर ग्वालियर तक ही जाएगी और वापसी में ग्वालियर से नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed