फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Tops UP in IGRS Ranking, Scores 100% on All 10 Parameters

आगरा पुलिस ने यूपी में बजाया डंका:IGRS रैंकिंग में प्रदेश में पहला स्थान, 10 मानकों पर मिले पूरे नंबर

Wed, 02 Sep 2026 05:04 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 02 Sep 2026 05:04 AM IST
सार

अगस्त 2026 की आईजीआरएस  रैंकिंग में आगरा पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया और सभी 10 मानकों पर 100 प्रतिशत अंक पाए। शासन स्तर से 5,874 शिकायतों पर फीडबैक लिया गया, जिसमें शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण पर पुलिस को पूरे अंक मिले।

विज्ञापन
Agra Police Tops UP in IGRS Ranking, Scores 100% on All 10 Parameters
आगरा पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कमिश्नरेट पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। अगस्त 2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में पुलिस ने सभी 10 मानकों पर 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सरकार की एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से नागरिक ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इन शिकायतों के निस्तारण की शासन स्तर से लगातार मॉनिटरिंग और समीक्षा की जाती है। अगस्त में कमिश्नरेट आगरा से संबंधित कुल 5,874 शिकायतों पर शासन स्तर से शिकायतकर्ताओं का फीडबैक लिया गया। शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता, समयबद्ध कार्रवाई और शिकायतकर्ता की संतुष्टि समेत रैंकिंग के सभी 10 मानकों में पुलिस को पूरे अंक मिले।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि प्रत्येक शिकायत की तथ्यों के आधार पर जांच, प्रभावी अनुश्रवण, समयबद्ध निस्तारण और शिकायतकर्ता से सतत संवाद पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रत्येक प्रकरण में निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर शिकायतकर्ता को संतोषजनक और न्यायोचित समाधान उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी गई। भविष्य में भी जनविश्वास, पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित न्याय के सिद्धांतों के तहत शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed