फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Solved Murder Case Of Taj Ganj Crime News

हत्याकांड का खुलासा: एक लाख रुपये के विवाद में हुई थी मौसीन की हत्या, आगरा पुलिस ने पकड़ा आरोपी

Thu, 18 Nov 2021 07:35 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 18 Nov 2021 07:35 PM IST
सार

आगरा में 20 जुलाई को एक लाश मिली थी। युवक की बाइक सिकंदरा थाना क्षेत्र में मिली थी। पुलिस ने तमाम कड़ियां जोड़ीं और हत्याकांड का खुलासा किया।

विज्ञापन
Agra Police Solved Murder Case Of Taj Ganj Crime News
आगरा: हत्या का आरोपी हेतराम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजगंज निवासी कबाड़ा खरीदार मौसीन की हत्या एक लाख रुपयों के विवाद में की गई थी। पुलिस ने गुरुवार को हत्याकांड का खुलासा किया। एक आरोपी हेतराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं दूसरा आरोपी विजय पंडित फरार है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

गाजियाबाद स्थित थाना मुरादनगर के जलालाबाद निवासी वकील के दो बेटे मौसीन और आमिर पक्की सराय में रहते थे। दोनों फेरी लगाकर कबाड़ा खरीदते थे। 16 जुलाई को मौसीन लापता हो गया। आमिर ने पिता को मौसीन के लापता होने की जानकारी दी। मौसीन के साथ विजय, दिलीप बघेल और हेतराम कबाड़े का काम करते थे। तीनों ने मौसीन को लोहे का कबाड़ा लेने के लिए बुलाया था। वह बाइक से गया था। 20 जुलाई उसकी लाश पथौली में उदय पैलेस मैरिज होम के पीछे मिली थी। उसकी हत्या करके शव को फेंका गया था। हत्या का शक तीनों आरोपियों पर लगाया गया। पुलिस ने वाइस्तवा में मुकदमा दर्ज करके घटना की विवेचना की।
विज्ञापन


जेल में हुई थी दोनों की दोस्ती
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेयी ने बताया कि नामजद आरोपी दिलीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उससे अहम जानकारी मिली। उसके घटना में शामिल नहीं होने की पुष्टि हुई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने गांव गढ़मुक्खा, कागारौल निवासी हेतराम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि वह और कैलाश मोड़, सिकंदरा निवासी विजय पंडित दोस्त हैं। विजय पूर्व में हत्या, जबकि हेतराम चोरी के मामले में जेल गया था। दोनों की जेल में दोस्ती हो गई। जेल से जमानत पर आने के बाद दोनों कबाड़ का काम करने लगे। तभी मौसीन से मुलाकात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिकंदरा में मिली थी मृतक की बाइक
पुलिस के मुताबिक, हेतराम ने पूछताछ में बताया कि मौसीन ने घटना से छह महीने पहले विजय पंडित से एक लाख रुपये उधार लिए थे। काफी तगादा करने पर भी वो रकम नहीं लौटा रहा था। इस पर दोनों ने मौसीन को पथौली में उदय पैलेस मैरिज होम के पास बुलाया। रुपयों को लेकर विवाद के दौरान गुस्से में गला दबाकर हत्या कर दी। शव को फेंक दिया। बाइक को सिकंदरा क्षेत्र में छोड़ आए। बाइक थाना सिकंदरा पुलिस को लावारिस में मिली थी। पुलिस अब विजय की तलाश कर रही है। वह खंदौली क्षेत्र में रह रहा है।  

एटा में सनसनीखेज कत्ल: धारदार हथियार से गोदकर महिला की हत्या, नाजुक अंगों पर केमिकल डालकर जलाने का प्रयास
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed