फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra police shot a criminal encounter took place at midnight in Achhnera two accomplices also arrested

UP: आगरा पुलिस ने बदमाश को मारी गोली, अछनेरा में हुई आधी रात को मुठभेड़; दो साथी भी कर लिए गिरफ्तार

Mon, 10 Mar 2025 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Mar 2025 10:09 AM IST
सार

अछनेरा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई।  इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसके दो साथियों को भी दबोच लिया है। 
 

विज्ञापन
Agra police shot a criminal encounter took place at midnight in Achhnera two accomplices also arrested
देर रात पुलिस के साथ हुई मुठभेड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र में शनिवार की रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश को पैर में गोली लगी। दो अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों ने तीन दिन पहले तमंचे के बल पर दो महिलाओं से लाखों रुपये के आभूषण और नकदी लूटे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटे गए कुछ जेवरात एवं 53 हजार रुपये, तमंचा, कारतूस और दो अपाचे बाइक बरामद की है। घटना बुधवार को थाना अछनेरा के गांव किर्या के पास हुई थी। गांव निवासी जगबीर का भतीजा आर्यन अपनी पत्नी संध्या और लक्ष्मी के साथ खेरागढ़ से लौट रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक रोककर झुमकी, चेन, अंगूठी, मंगलसूत्र और एक हजार रुपये नकद लूट लिए और मौके से फरार हो गए थे। शनिवार को पुलिस चेकिंग के दौरान अपाचे सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश दीपक प्रजापति के पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया जबकि उसके दो साथी बदमाश एक नितेश जाटव व शिवा जाटव को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि पकड़े गए युवकों पर थाना अछनेरा के अलावा किरावली व जगदीशपुरा थाने में युवकों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। आरोपियों को जेल भेजा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed