फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra police searching wanted criminal kartar singh

आगरा: चार साल बाद भी नहीं पकड़ा गया 50 हजार का इनामी करतार, किशोरी को अगवा कर किया था दुष्कर्म

Thu, 11 Mar 2021 04:13 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 11 Mar 2021 04:13 PM IST
विज्ञापन
agra police searching wanted criminal kartar singh
इनामी बदमाश करतार सिंह - फोटो : अमर उजाला

आगरा के थाना एत्माद्दौला का 50 हजार का इनामी आरोपी करतार सिंह चार साल बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। उसकी तलाश में पुलिस ही नहीं, एसटीएफ तक लग चुकी है। इसके बावजूद वह कहां है? यह पता नहीं चल सका है। अब भी पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन

  
थाना एत्माद्दौला पुलिस के मुताबिक, नरायच में करतार सिंह ने फरवरी 2013 में 14 वर्षीय किशोरी को अगवा किया था। परिजनों ने करतार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कुछ दिन बाद पीड़िता को बरामद कर लिया था। इस पर कोर्ट में बयान कराए थे। पीड़िता के बयान के आधार पर केस में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई थी। 
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने आरोपी करतार सिंह को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। आरोपी के जेल में होने के दौरान ही केस का कोर्ट में ट्रायल हुआ। कोर्ट ने अप्रैल 2016 को करतार सिंह को किशोरी के अपहरण का दोषी पाते हुए साढ़े तीन साल की सजा सुनाई। एक सितंबर 2016 को सजा पूरी होने पर करतार सिंह जेल से रिहा हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ से दिल्ली तक हो चुकी है तलाश 
थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी ने बताया कि करतार सिंह की रिहाई के बाद अभियोजन अधिकारी की ओर से दुष्कर्म के मामले में सजा के लिए हाईकोर्ट में अपील की गई। हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए दिसंबर 2016 में उसको पेश करने के आदेश किए। मगर, आरोपी घर से फरार हो गया।

पुलिस उसके मूल घर फिरोजाबाद के टूंडला भी गई, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं लग सकी। इस पर अधिकारियों ने 21 जनवरी 2018 को आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। पुलिस लखनऊ और दिल्ली तक जा चुकी है। मगर, करतार सिंह के बारे में जानकारी नहीं लग सकी है। 

कई जिलों में चस्पा कराए पोस्टर
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि करतार सिंह की तलाश की जा रही है। इसके लिए टीम को लगाया गया है। वह परिजनों के संपर्क में नहीं है। कई जिलों में पोस्टर चस्पा कराए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed