फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Save Woman Attempting Suicide from Ambedkar Bridge Amid Family Harassment

UP: ससुराल के बाद मायके में भी मिला ऐसा दर्द...यमुना में छलांग लगाने पहुंची विवाहिता, पुलिस ने बचाई जान

Sat, 20 Sep 2025 09:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 20 Sep 2025 09:19 AM IST
सार

ससुराल में उत्पीड़न हुआ तो विवाहिता मायके में आकर रहने लगी। मायके वालों ने भी उसे परेशान कर दिया। इससे आहत होकर वो यमुना में छलांग लगाने के लिए आंबेडकर पुल पर पहुंच गई। यहां पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया। 

विज्ञापन
Agra Police Save Woman Attempting Suicide from Ambedkar Bridge Amid Family Harassment
महिला सांकेतिक - फोटो : ai

विस्तार

आगरा के आंबेडकर पुल से यमुना में छलांग लगाने जा रही एक महिला को पुलिसकर्मियों ने बचा लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि ससुरालीजन उत्पीड़न करते हैं।
विज्ञापन


मधु नगर निवासी महिला की शादी 4 साल पहले टूंडला के थाना लाइनपार निवासी श्याम सुंदर से हुई थी। सुरचना ने बताया कि शादी के बाद से ससुरालीजन उत्पीड़न कर रहे हैं। पति भी मारपीट करता है। इसमें परिवार के अन्य लोग पति का सहयोग करते हैं। इस बारे में परिजनों को बताया मगर कुछ नहीं कर सके। इससे वो आहत हो गई। वह मायके में आकर रहने लगी। मगर मायके वालों ने भी साथ नहीं दिया। इससे वो बुरी तरह टूट गई। 


आंबेडकर पुल से कूदने के लिए बृहस्पतिवार रात करीब 8 बजे पहुंच गई। उसी समय आंबेडकर पुल के नजदीक चौकी प्रभारी मोहित और निर्दोष कुमार खड़े मिल गए। एक युवक ने सूचना दी कि महिला रोती हुई नदी में कूदने जा रही है। चौकी इंचार्ज बिना देर किए माैके पर पहुंच गए। महिला रेलिंग से कूदने वाली थी, तभी पुलिस ने हाथ पकड़कर खींच लिया और जान बचा ली। घटना की जानकारी परिजन को दी। मौके पर पहुंचे परिजन महिला को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed