फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra police recovered the girl

घर से भागी युवती ने थाने में परिजनों से कर दी बगावत, फिर हुआ कुछ ऐसा साथ जाने को हो गई तैयार

Tue, 12 Jun 2018 02:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 12 Jun 2018 02:04 PM IST
विज्ञापन
agra police recovered the girl
प्रेमी युगल
आगरा में प्रेमी से शादी के लिए एक युवती ने परिवारवालों से बगावत कर दी। युवती घर से भाग गई। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया लेकिन वह घर जाने से मना करने लगी। 
विज्ञापन


दो घंटे तक परिजन उसे मनाते रहे। शादी कराने का जब परिजनों ने वादा किया तो युवती घर गई। थाना सिकंदरा क्षेत्र की युवती के प्रेम संबंध क्लास में ही पढ़ने वाले युवक से हैं। 
विज्ञापन


दोनों शादी करना चाहते हैं। युवती के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। पिछले दिनों युवती घर से चली गई। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन नहीं मिली। पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार रात को पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। उसे थाने पर लाया गया। इसकी जानकारी पर परिजन भी आ गए। युवती युवक के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। 

युवती का कहना था कि वह प्रेमी के साथ ही शादी करेगी। परिजनों ने उसे समझाया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुआ। दो घंटे तक थाने पर पंचायत चलती रही। 

बाद में परिजनों को बेटी की जिद के आगे झुकना ही पड़ा। उसकी बात मानने के लिए परिजन तैयार हो गए। इसके बाद ही युवती घर गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed