{"_id":"67834256fddcacc7ea0d6ede","slug":"agra-police-put-up-posters-of-accused-badar-in-lucknow-murder-case-2025-01-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ हत्याकांड: पत्नी और चार बेटियों का कातिल बदर अब बच नहीं सकेगा, पुलिस ने उठाया ये कदम, इनाम की भी घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ हत्याकांड: पत्नी और चार बेटियों का कातिल बदर अब बच नहीं सकेगा, पुलिस ने उठाया ये कदम, इनाम की भी घोषणा
Sun, 12 Jan 2025 09:47 AM IST
अरुन पाराशर
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 12 Jan 2025 09:47 AM IST
सार
आगरा में भी आरोपी की तलाश के लिए जगह-जगह पोस्टर चस्पा किए गए हैं। इसमें बदर की जानकारी देने वाले को इनाम देने की बात भी कही गई है। मामले में पड़ोसियों को पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है।
विज्ञापन
पुलिस की ओर से जारी फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लखनऊ के होटल में पत्नी और चार बेटियों की सामूहिक हत्या में फरार चल रहे टेढ़ी बगिया के इस्लाम नगर निवासी बदरुद्दीन को अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। बेटा अरशद जेल में है।
जानकारी देने वाले को दिया जाएगा इनाम
पुलिस ने ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में आरोपी के पोस्टर चस्पा किए हैं। पोस्टर में लिखा है कि आरोपी की सूचना देने वाले को उचित इनाम देने के साथ पहचान गुप्त रखी जाएगी। 31 दिसंबर को लखनऊ में वारदात हुई थी। पुलिस ने जांच में पड़ोसियों को क्लीन चिट दे दी है।

Trending Videos
पोस्टर में लगाए हैं दो फोटो
पुलिस ने पोस्टर में दो फोटो लगाए हैं। एक दाढ़ी के साथ और दूसरा बिना दाढ़ी-मूंछ के साथ नीचे लखनऊ पुलिस के अधिकारियों के नंबर लिखे हुए हैं। लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र के होटल में 31 दिसंबर की रात मां-बेटियों की सामूहिक हत्या में वांछित मोहम्मद बदरुद्दीन उर्फ बदर अब तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। लखनऊ के साथ आगरा पुलिस उसकी तलाश में लगी है।

ये है मामला
आगरा निवासी अरशद ने पिता बदर के साथ मिलकर मां अस्मा (49), बहनें अल्शिया (19), रहमीन (18), अक्सा (16) और आलिया (9 ) की चारबाग के होटल में हत्या कर दी थी। दोनों 30 दिसंबर को परिवार के साथ लखनऊ आए थे। दो दिन के लिए होटल का कमरा बुक कराया था। आरोपियों ने 31 दिसंबर की रात में सामूहिक हत्याकांड को अंजाम दिया था। अरशद ने इस दौरान वीडियो बनाकर वायरल भी किया था। वारदात के बाद अरशद ने सरेंडर कर दिया था, जबकि बदर भाग निकला था।