{"_id":"5e960a218ebc3e7693222fbe","slug":"agra-police-paste-copy-of-fir-at-home-who-break-lockdown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lockdown In Agra: पुलिस ने उल्लंघन करने वालों के घरों पर चिपकाईं एफआईआर की कापी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown In Agra: पुलिस ने उल्लंघन करने वालों के घरों पर चिपकाईं एफआईआर की कापी
Wed, 15 Apr 2020 12:39 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 15 Apr 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के घर एफआईआर की कॉपी चस्पा करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस मुकदमे तो दर्ज कर रही है, वहीं आरोपियों के घर-घर जाकर एफआईआर की कापी भी चस्पा करना शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को शहर में कई मोहल्लों और दुकानों के बाहर पुलिस ने एफआईआर की कापी चिपका दीं। शाम तक अलग-अलग थानों में 54 मुकदमे दर्ज किए गए। इनमें 204 लोगों को नामजद किया गया है।
लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है। तीन दिन से पुलिस बेवजह घरों से बाहर निकलने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर रही है। दुकानों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कराने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।
रविवार को 111 मुकदमे दर्ज किए गए थे। सोमवार को 94 मुकदमे दर्ज किए गए। मंगलवार 54 और मुकदमे दर्ज किए गए। पुलिस आरोपियों के घरों पर एफआईआर कापी भी लेकर गई। इस दौरान घरों के गेट और दुकानों के बाहर भी नोटिस चस्पा कर दिए गए।

दवा व्यापारी सहित छह पर मुकदमा
आगरा। फव्वारा में दवा की दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करते हुए दवा की बिक्री करने पर दवा विक्रेता के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
कृष्णा कॉलोनी, जीवनी मंडी निवासी गिरीश अग्रवाल की फव्वारा पर सोनू मेडिकल स्टोर (खंदौली वाले) है। थाना कोतवाली के एसआई श्रीकृष्ण सिंह मंगलवार को गश्त पर थे। उन्होंने गिरीश अग्रवाल की दुकान पर भीड़ लगी देखी।
इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा था। पुलिस के कहने पर भी पालन नहीं किया गया। इस पर पुलिस ने मुकदमा किया। इसमें गिरीश अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, अमित अग्रवाल, देव कुमार सोनी, सुमित शर्मा और राहुल कुरैशी को नामजद किया है।
ये है स्थिति
थाना मुकदमे नामजदगी
. न्यू आगरा 2 4
. सिकंदरा 16 16
. जगदीशपुरा 05 09
. सदर 05 35
. ताजगंज 14 85
. रकाबगंज 04 20
. छत्ता 04 05
. मंटोला 02 02
. नाई की मंडी 01 22
. कोतवाली 01 06
चालान भी कटे
पुलिस : 170 चालान
ट्रैफिक पुलिस: 236 चालान
सीज : 02
शमन : 700
आनलाइन पे : 1300