फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Officer Suspended for Downgrading Chain Snatching to Theft DCP Orders Inquiry

UP: चौकी प्रभारी निलंबित...महिला से हुई थी चेन स्नेचिंग, चोरी में दर्ज की रिपोर्ट; शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

Fri, 31 Oct 2025 09:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 31 Oct 2025 09:05 AM IST
सार

आगरा में महिला के साथ चेन स्नेचिंग की घटना हुई। वो शिकायत करने पहुंची तो चौकी प्रभारी ने चोरी में मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता की शिकायत के बाद डीसीपी ने चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन
Agra Police Officer Suspended for Downgrading Chain Snatching to Theft DCP Orders Inquiry
up police - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा के सदर क्षेत्र में महिला से चेन स्नेचिंग की घटना को चाैकी प्रभारी ने दर्ज नहीं किया। पीड़िता के बार-बार चक्कर काटने पर चोरी में केस दर्ज कर लिया। इस मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को भी नहीं दी। बृहस्पतिवार को मामला संज्ञान में आने के बाद डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने चाैकी प्रभारी रामभूल को निलंबित कर दिया। यह पहला मामला नहीं है, जब पुलिस ने केस दर्ज नहीं करके घटना को दबाया, पूर्व में इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन


मधु नगर, सदर निवासी सपना 23 अक्तूबर को सदर बाजार आ रही थीं। तभी पीछे से बाइक सवार बदमाश आए। उन्होंने उनके गले पर झपट्टा मारकर चेन छीन ली। यह देखकर सपना ने शोर मचा दिया। पीछे भी दाैड़कर गईं। मगर बदमाश पकड़े नहीं जा सके। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंच गई। आश्वासन दिया कि कार्रवाई की जाएगी। आसपास सीसीटीवी फुटेज से बदमाश पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन


मगर चाैकी प्रभारी सीओडी रामभूल ने घटना को पूरी तरह से दबा दिया। इस बारे में उच्चाधिकारियों को भी जानकारी नहीं दी। इस कारण किसी टीम को नहीं लगाया जा सका। 6 दिन बाद 29 अक्तूबर को केस दर्ज किया। इसमें चोरी की धारा लगाईं। पीड़ित से तहरीर लेकर लिखवाया कि वह बाजार जा रही थीं। आरएमओ चाैराहे के पास गले से चेन चोरी कर ली गई। मामले में डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि उन्होंने डेली क्राइम रिपोर्ट में मुकदमे को चेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के गले से चेन कैसे चोरी हो सकती है। उन्होंने थाना प्रभारी से जानकारी ली। पता चला कि चाैकी प्रभारी ने स्नेचिंग की घटना को चोरी में दर्ज किया है। घटना की जानकारी भी उच्चाधिकारियों को नहीं दी गई। वह पहले मुकदमा नहीं लिखना चाह रहा था। बाद में पीड़िता के चक्कर काटने पर चोरी में दर्ज कर लिया। लापरवाही पर चाैकी प्रभारी रामभूल को निलंबित कर दिया। वहीं स्पष्टीकरण मांगा है। विभागीय जांच भी कराई जा रही है।


पुलिस नहीं खोल पाई पालीवाल पार्क की लूट
हाल ही में पालीवाल पार्क के गेट पर शिक्षिका से चेन छीनने की वारदात हुई थी। वह बदमाशों के पीछे भी दाैड़ी थीं। मगर वह पकड़ नहीं सकीं। चेन छीने जाने से उनके गले पर चोट लगी थी। उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में दो बदमाश नजर आए थे। पुलिस उनकी तलाश में लगी है। बदमाश फिरोजाबाद के होने की आशंका है। वह पहले भी वारदात कर चुके हैं। हालांकि पुलिस 1 सप्ताह बाद भी उन्हें नहीं पकड़ सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed