फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police lodge fir in normal dhara in Stone Throwing with Mine Mafia

यूपीः खनन माफिया पर 'मेहरबान' पुलिस, गुर्गों में पथराव पर लगाई मामूली धाराएं

Fri, 19 Jul 2019 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 19 Jul 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
Agra Police lodge fir in normal dhara in Stone Throwing with Mine Mafia
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
मई रोड पर बुधवार रात दो खनन माफिया के गुर्गों के बीच टकराव हो गया। दोनों ओर से पथराव किया गया। कई लोग घायल हुए। पुलिस ने मौके से 12 लोग हिरासत में लिए। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह सीओ एत्मादपुर अतुल सोनकर ने कहा कि पुलिस अपनी ओर से केस दर्ज करेगी और संगीन धाराएं लगाएगी लेकिन शाम तक कहानी बदल गई। थाना पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी शांति भंग की मामूली धारा में की। इस पर सीओ सिर्फ इतना कह रहे हैं कि दिखवाएंगे, ऐसा कैसे हुआ?
विज्ञापन


एक माफिया खंदौली का है, दूसरा सादाबाद का। दोनों के बीच विवाद काफी समय से चल रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मई में दोनों रेत बेच रहे थे। एक दूसरे से कम कीमत में रेत दे रहे थे। इसी पर विवाद हुआ। पेट्रोल पंप के पास दोनों के गुर्गे आमने सामने आ गए।पहले मारपीट और फिर पथराव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर खंदौली थाना पुलिस पहुंची और मौके से 12 लोगों को थाना ले गई। दोनों माफिया में ठनी हुई है। दोनों एक दूसरे की जेसीबी पुलिस से शिकायत कराकर बंद करा चुके हैं। दोनों ने यह कार्रवाई मथुरा में कराई। क्षेत्राधिकारी एत्मादपुर अतुल कुमार सोनकर ने गुरुवार सुबह कहा कि गिरफ्तार लोगों पर संगीन धाराएं लगाई जाएंगी।

अगर क्षेत्र में अवैध खनन होता मिला तो संबंधित हलका इंचार्ज पर भी कार्रवाई की जाएगी। रात साढ़े नौ बजे उनसे पूछा गया कि थाना पुलिस ने तो शांति भंग की धारा लगाई है, क्या आपने ऐसा ही कहा था? इस पर उनका कहना था कि वह दिखवा रहे हैं कि ऐसा कैसे हो गया।

उधर थाना प्रभारी निरीक्षक  कह रहे हैं कि  मारपीट का घटनास्थल सादाबाद का है, खंदौली क्षेत्र में सिर्फ कहासुनी हुई थी। इस कारण केस दर्ज न कर शांति भंग में कार्रवाई की है।

रात नौ बजे सादाबाद थाना से भी एक दरोगा जांच के लिए आया। पुलिस ने सचिन, सोनू, राहुल, सुनील, गणेश, भूरा, रिंकू, भूपेंद्र, भूरा, रवि, प्रवीण और सचिन को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन्हें शुक्रवार को एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed