फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra police have formed a cell of senior citizen

अब बुजुर्ग मां-बाप का नहीं रखा ध्यान तो पुलिस लेगी आपकी खबर

Wed, 14 Jun 2017 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Wed, 14 Jun 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
agra police have formed a cell of senior citizen
senior citizen - फोटो : अमर उजाला
अपनों के दिए जख्मों का दर्द सह रहे बुजुर्गों को अपनी फरियाद सुनाने के लिए अब थाना, चौकियों में भटकना नहीं होगा। उनकी शिकायत सुनकर उस पर कार्रवाई कराने के लिए बुजुर्ग हमारी धरोहर नाम से एसएसपी आफिस परिसर में ही अलग से सेल गठित की गई है। एसपी क्राइम इसके प्रभारी बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


खास बात यह है कि बेटे और बहू के सताए सीनियर सिटीजन की शिकायत पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। इसके लिए निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी दिनेश चंद दुबे ने बताया कि पहले समस्या का समाधान बातचीत के आधार पर निकाला जाएगा, लेकिन जरूरत हुई तो मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। सेल में सीओ स्तर के अधिकारी भी तैनात किए गए हैं। सेल में आने वाली हर शिकायत का रिकार्ड भी रखा जाएगा। 
विज्ञापन


बता दें कि तीन साल पहले तत्कालीन एसएसपी ने एकाकी बुजुर्गों के साथ लूट और हत्या की घटनाओं के मद्देनजर उनकी थानावार सूची बनाकर सुरक्षा मुहैया कराने की बात कही थी। मगर, अब तक यह सूची नहीं बन सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खंदारी में 15 नवंबर 2015 को बुजुर्ग दंपति की हत्या की गई। इसका आज तक खुलासा भी नहीं हुआ। पुलिस के अनुमान के मुताबिक शहर में लगभग दो लाख एकाकी सीनियर सिटीजन हैं। एसएसपी आफिस में रोज 10 से 15 शिकायत बुजुर्गों की आती हैं। इनमें ज्यादातर बहू-बेटों के खिलाफ होती हैं तो कुछ परिचितों द्वारा परेशान और ठगी करने की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed