फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra police handed over man to Chinese embassy

...तो इस वजह से ही भारत आया यान हैबो, अब भेजा जाएगा चीन

Tue, 21 Nov 2017 08:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Tue, 21 Nov 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
agra police handed over man to Chinese embassy
यान हैबो - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सदर स्थित सैन्य क्षेत्र में घुसने के मामले में पकड़े गए चीन के नागरिक यान हैबो को लंबी पूछताछ केबाद मंगलवार को क्लीन चिट दे दी गई। पर्यटन थाना की पुलिस उसे दिल्ली स्थित चीन के दूतावास ले गई। 
विज्ञापन


वहां से उसे चीन भिजवाया जाएगा। जो उसने बताया, पुलिस ने उसे ही सही मान लिया। उसने कहा था कि वह चीन में मजदूरी करता है, उसका यहां आने का मकसद अपनी शादी के लिए युवती ढूंढना है। उसने कहा कि वह गलती से सैन्य क्षेत्र में पहुंचा।
विज्ञापन


उसे सेना पुलिस ने रविवार की रात पकड़ा था। उस पर शक तीन कारणों से हुआ था। एक तो वह चीन की सेना की वर्दी पहने था। दूसरा सैन्य क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहा था। तीसरा उसकी हरकतें उलटी सीधी थीं। उसने पैरों में अलग अलग तरह की और अलग अलग रंग की चप्पलें थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे रविवार की रात ही पर्यटन थाना की पुलिस को सौंप दिया गया था। यहां उसने पूछताछ में जो जवाब दिए, उससे भी पुलिस चौंक गई। उसने कहा था कि वह शादी करके अरुणाचल प्रदेश के रास्ते पैदल ही चीन वापस जाना चाहता है। 

इसकेबाद भी उससे कई घंटे पूछताछ की गई। एक एक सवाल को कई कई बार पूछा गया। इसके बाद बाद मान लिया गया कि वह जासूसी के इरादे से नहीं आया है। पर्यटन थाना के प्रभारी ने बताया कि उसे चीन के दूतावास भेज दिया गया है। वहां से उसे चीन वापस भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed