फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Give 94 Oxygen Cylinder To Needey People

मददगार पुलिस: जब्त किए 94 ऑक्सीजन सिलिंडर जरूरतमंदों को दिए, कालाबाजारी पर हुई थी कार्रवाई

Sun, 23 May 2021 09:26 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 23 May 2021 09:26 AM IST
सार

एसएसपी मुनिराज जी ने पिछले दिनों एक नंबर जारी किया था। इस नंबर पर लोग कालाबाजारी की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कोविड एंटी ब्लैकमार्केटिंग स्क्वैड भी बनाया गया है। यह स्क्वैड ही कालाबाजारी की शिकायत पर कार्रवाई करता है। 
 

विज्ञापन
Agra Police Give 94 Oxygen Cylinder To Needey People
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण काल में लोगों को ऑक्सीजन सिलिंडर से लेकर रेमडेसिविर इंजेक्शन लेने के लिए भटकना पड़ रहा है। इनकी कालाबाजारी हो रही है। ऐसे में पुलिस जहां कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई कर रही है, वहीं मददगार भी बन रही है।

विज्ञापन


एक महीने में 94 ऑक्सीजन सिलिंडर को कालाबाजारी की शिकायत पर बरामद किया। इनमें 15 भरे हुए भी थे। इस मामले में दो मुकदमे दर्ज हुए थे। इन सभी सिलिंडरों को जरूरतमंदों और अस्पतालों को मुहैया करा दिया गया। 
विज्ञापन


एसएसपी मुनिराज जी ने पिछले दिनों एक नंबर जारी किया था। इस नंबर पर लोग कालाबाजारी की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कोविड एंटी ब्लैकमार्केटिंग स्क्वैड भी बनाया गया है। यह स्क्वैड ही कालाबाजारी की शिकायत पर कार्रवाई करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह हो चुकी है कार्रवाई 
1.  27 अप्रैल को थाना मलपुरा पुलिस ने चेकिंग में दो लोगों को पकड़ा था। उनके पास से ऑक्सीजन के 12 सिलिंडर भरे और 38 सिलिंडर खाली बरामद हुए थे। मामले में मुकदमा दर्ज किया था। सिलिंडर को संबंधित अस्पताल को मुहैया करा दिया था। 

2. 15 मई को खंदौली में एक व्यक्ति को पकड़ा। उसके पास से ऑक्सीजन के तीन सिलिंडर भरे और दो खाली बरामद हुए थे। पुलिस ने इन सिलिंडर को ऑक्सीजन प्लांट की मदद से एक अस्पताल और जरूरतमंद लोगों को दिला दिया था। 

3. मंटोला में पुलिस ने एक सराफ के गोदाम से ऑक्सीजन के 20 खाली सिलिंडर बरामद किए थे। हालांकि सराफ ने इन सिलिंडर को लोगों की मदद के लिए इकट्ठा किया था। जांच के बाद सिलिंडर अधिकारियों के सुपुर्दगी में देकर जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध करा दिए थे। 

4. खंदौली में ऑक्सीजन प्लांट के बाहर से कालाबाजारी की शिकायत पर पुलिस ने 19 सिलिंडर पकड़े थे। इन सिलिंडरों को जांच के बाद एक अस्पताल को उपलब्ध करा दिया था, जिससे जरूरत पड़ने पर मरीजों को उपलब्ध कराए जा सकें। 

नकली सैनिटाइजर की पकड़ी थी फैक्टरी 
दस मई को पुलिस ने थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में नकली सैनिटाइजर बनाने की फैक्टरी पकड़ी थी। दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। 

ठगी करने वाली महिला को जेल भेजा 
शास्त्रीपुरम निवासी कविता पत्नी रंजीत सिंह से एक महिला ने रेमडेसिविर इंजेक्शन भेजने के नाम पर 70 हजार रुपये ले लिए गए थे। इस मामले में थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने 11 मई को ठगी करने वाली महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वह रेमडेसिविर के नाम पर लोगों को ठग रही थी। 

शिकायत पर हो रही कार्रवाई
कालाबाजारी की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई करती है। ऑक्सीजन सिलिंडर को प्रशासन की सुपुर्दगी में दिया जाता है। इसके बाद यह जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध करा दिए जाते हैं। - मुनिराज जी, एसएसपी
ये भी पढ़ें:
पंचायत चुनाव: आगरा में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए निर्दलियों की भूमिका महत्वपूर्ण, जानिए क्या है 'समीकरण'
इलाज में आत्मनिर्भर बनेगा आगरा: सरकारी अस्पतालों में आठ नए ऑक्सीजन प्लांट लगेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed