फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Oxygen Plant Will Made In Government Hospitals Agra News In Hindi

इलाज में आत्मनिर्भर बनेगा आगरा: सरकारी अस्पतालों में आठ नए ऑक्सीजन प्लांट लगेंगे

Sun, 23 May 2021 09:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 23 May 2021 09:13 AM IST
सार

तीसरी लहर से पहले सरकारी अस्पतालों को ऑक्सीजन आपूर्ति में आत्मनिर्भर बनाने की कवायद शुरू हो गई है। आठ सरकारी और सात निजी ऑक्सीजन प्लांट समेत कुल 15 प्लांट तैयार होंगे। 

विज्ञापन
Oxygen Plant Will Made In Government Hospitals Agra News In Hindi
एसएन मेडिकल कॉलेज के टैंक में भरी गई ऑक्सीजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, लेडी लॉयल, मानसिक अस्पताल से लेकर स्वास्थ्य केंद्र तक अब ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर बनेंगे। सात सरकारी अस्पतालों में हवा से ऑक्सीजन बनाने वाले आठ नए प्लांट लगेंगे। जिनमें चार प्लांट के प्रस्ताव स्वीकृत हो चुके हैं। एक प्लांट निर्माणाधीन है जबकि तीन प्लांट का प्रस्ताव बन रहा है। 

विज्ञापन


तीसरी लहर से पहले सरकारी अस्पतालों को ऑक्सीजन आपूर्ति में आत्मनिर्भर बनाने की कवायद शुरू हो गई है। आठ सरकारी और सात निजी ऑक्सीजन प्लांट समेत कुल 15 प्लांट तैयार होंगे। पांच निजी कोविड अस्पतालों में प्लांट लग चुके हैं जबकि दो अस्पतालों में 5 जून तक प्लांट चालू हो जाएंगे। 
विज्ञापन


खुद बनाएंगे ऑक्सीजन
सरकारी अस्पताल खुद ऑक्सीजन बनाएंगे। हवा से ऑक्सीजन बनाना आसान है। नए प्लांट व मशीनों के लिए प्रस्ताव बन चुके हैं। शासन को भेजे जा रहे हैं। -प्रभु एन सिंह, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

एलएमओ के लिए कोई तैयार नहीं
जिले में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए कोई आवेदन नहीं आया है। एलएमओ का प्लांट लगाना बहुत खर्चीला और कठिन है। सरकार इसके लिए 15 फीसदी तक अनुदान दे रही है। जिला प्रशासन के मुताबिक अभी एलएमओ उत्पादन के लिए कोई आवेदन नहीं आया है।

सरकारी कोविड अस्पताल
अस्पताल- बेड क्षमता- प्लांट क्षमता- वर्तमान स्थिति 
- जिला अस्ताल- 118 बेड- 500 एलपीएम- कार्य प्रगति पर
- लेडी लॉयल- 145 बेड- 500 एलपीएम- प्रस्ताव स्वीकृत
- एसएन इमरजेंसी- 60 बेड- 960 एलपीएम- प्रस्ताव स्वीकृत
- एसएन टीबी विभाग- 145 बेड- 725 एलपीएम- प्रस्ताव बन रहा
- खंदौली स्वास्थ्य केंद्र- 40 बेड- 100 एलपीएम- प्रस्ताव बन रहा
- बरौली अहीर स्वास्थ्य केंद्र- 40 बेड- 330 एलपीएम- प्रस्ताव स्वीकृत
- सैंया स्वास्थ्य केंद्र- 40 बेड- 100 एलपीएम- प्रस्ताव बन रहा
- मानसिक अस्पताल- 100 बेड- 100 एलपीएम- प्रस्ताव स्वीकृत
 

निजी कोविड अस्पताल
- ब्लोसम हॉस्पिटल- 45 बेड-260 एलपीएम- स्थापित
- पुष्पांजलि हॉस्पिटल- 195 बेड- 570 एलपीएम- स्थापित
- रेनबो हॉस्पिटल- 110 बेड-700 एलपीएम-स्थापित
- प्रभा हॉस्पिटल- 60 बेड- 350 एलपीएम-स्थापित
- श्रीकृष्णा हॉस्पिटल-100 बेड- 150 एलपीएम-स्थापित
- सवित्री दास पुरुषोत्तम- 60 बेड- 150 एलपीएम- 30 मई तक
- कमलेश टंडन हॉस्पिटल-60 बेड- 250 एलपीएम- 5 जून तक

ये भी पढें-
कोरोना की दूसरी लहर: ताजनगरी में संक्रमण की दर छह फीसदी घटी, डीएम बोले- कोरोना कर्फ्यू से टूटी चेन

पंचायत चुनाव: आगरा में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए निर्दलियों की भूमिका महत्वपूर्ण, जानिए क्या है 'समीकरण'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed