फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Found Missing Boy By Youtube Family Happy After Meets Brother

Agra News: घर से नाराज होकर गया किशोर भटका रास्ता, पुलिस ने यूट्यूब के वीडियो की मदद से खोज निकाले घरवाले

Mon, 07 Nov 2022 09:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 07 Nov 2022 09:41 PM IST
सार

पुलिस ने यूट्यूब की वीडियो पर किशोर के बारे में जानकारी दी और नंबर मांगा। इससे किशोर के भाई से बात हो सकी। थानाध्यक्ष शमसाबाद राजीव कुमार ने बताया किशोर को परिजन की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।

विज्ञापन
Agra Police Found Missing Boy By Youtube Family Happy After Meets Brother
child demo, - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के शमसाबाद में घरवालों से नाराज होकर निकला किशोर रास्ता भटक गया था। दो दिन से लापता किशोर को परिजन तलाश रहे थे। सोशल मीडिया की मदद से किशोर सोमवार को परिजन से मिल गया। मिलते ही भाई से लिपटकर वह फूट-फूटकर रोने लगा। 
विज्ञापन


भरतपुर के ऊभाका थाना पहाड़ी निवासी शहबाज (12) पुत्र जमालुद्दीन परिजन के साथ धान काटने कोसी के पास गांव बैठेनी कला गया हुआ था। वहीं भाभी ने उसे किसी बात पर डांट दिया। जिससे नाराज होकर किशोर वहां से निकल गया। सोमवार को  शमसाबाद क्षेत्र के गांव गुलबापुरा में वह भटकते हुए पहुंचा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना शमसाबाद पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची किशोर को थाना ले आई। 
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि शहबाज का बड़ा भाई अरमान यूट्यूब चलाता है। पुलिस ने सर्च किया। अंतिम वीडियो दो दिन पहले डाला गया था। यूट्यूब चैनल पर एक मोबाइल नंबर मिला, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ था। इस पर पुलिस ने यूट्यूब की वीडियो पर किशोर के बारे में जानकारी दी और नंबर मांगा। इससे किशोर के भाई से बात हो सकी। थानाध्यक्ष शमसाबाद राजीव कुमार ने बताया किशोर को परिजन की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed