{"_id":"6826aad45179eb9b4a024a43","slug":"agra-police-encounter-with-a-history-sheeter-got-shot-in-the-leg-2025-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा पुलिस की हिस्ट्रीशीटर से मुठभेड़, पैर में लगी गोली; इस तरह दबोचा बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा पुलिस की हिस्ट्रीशीटर से मुठभेड़, पैर में लगी गोली; इस तरह दबोचा बदमाश
Fri, 16 May 2025 08:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 16 May 2025 08:32 AM IST
सार
आगरा पुलिस ने मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम पर बदमाश ने फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे घरे लिया। पैर में गोली लगते ही बदमाश गिर पड़ा।
विज्ञापन
आगरा पुलिस की हिस्ट्रीशीटर से मुठभेड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना ताजगंज का टाॅप-10 अपराधी व हिस्ट्रीशीटर मांगेलाल बृहस्पतिवार रात को पुलिस ने रोहता मार्ग पर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बचने के लिए पुलिस पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में उसके एक पैर मेें गोली लगी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि मांगेलाल कोलक्खा का रहने वाला है। वह वर्ष 2012 से अपराध करता हुआ आ रहा है। उसके खिलाफ ताजगंज, सदर, सिकंदरा, सैंया और फतेहपुर सीकरी थाने में 28 मुकदमे लूट, चोरी, शस्त्र अधिनियम, डकैती का प्रयास, जानलेवा हमला, गैंगस्टर के दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वह थाना ताजगंज के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल है। वह वर्ष 2022 में जमानत पर जेल से बाहर आया था। सात केस में उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हुए थे। इस पर पुलिस को तलाश थी। उसे रोहता मार्ग पर घेर लिया गया। तभी उसने पुलिस को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पकड़ा गया। उसके पास से बाइक, लूट का मोबाइल, रुपये बरामद किए गए।