{"_id":"5ebd91ab2f700a57ff112d33","slug":"agra-police-cut-lekhpal-challan-sdm-sadar-garima-singh-protests","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस-प्रशासन में खिंची तलवारें: राजस्वकर्मियों के चालान से नाराज एसडीएम ने कराई पुलिसकर्मियों की चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस-प्रशासन में खिंची तलवारें: राजस्वकर्मियों के चालान से नाराज एसडीएम ने कराई पुलिसकर्मियों की चेकिंग
Fri, 15 May 2020 12:15 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 15 May 2020 12:15 AM IST
सार
तहसीलकर्मियों ने पुलिसवालों के फोटो लिए और वीडियो भी बनाए
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट तिरोह पहुंची एसडीएम पुलसिकर्मियों से बात करतीं हुईं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्वकर्मियों के चालान काटे जाने से नाराज उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सदर गरिमा सिंह ने कलक्ट्रेट तिराहे पर पुलिसकर्मियों की चेकिंग करा दी। उनका कहना है कि हेलमेट न लगाने वाले पुलिसवालों के चालान भी काटे गए हैं। हालांकि पुलिस अफसरों ने चालान काटे जाने की बात से इनकार किया है। सदर के दरोगा प्रेम सिंह ने राजस्वकर्मियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी है।
वाकया गुरुवार दोपहर दो बजे का है। पुलिस ने लेखपाल का चालान काटा था। इसके थोड़ी देर बाद ही एसडीएम गरिमा सिंह तहसीलकर्मियों के स्टाफ के साथ पहुंच गईं। उन्होंने फोन पर बताया कि जो कर्मी ड्यूटी पर लगे हैं, उनके चालान काटे जा रहे हैं। इस पर उन्होंने उन पुलिसकर्मियों की चेकिंग कराकर चालान कटवाए जो यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। उधर, तहसीलकर्मियों ने मोबाइल से पुलिसवालों के फोटो लिए और वीडियो भी बनाए।
थाना सदर के दरोगा प्रेम सिंह को भी रोका गया। दरोगा का कहना है कि वह वेतन संबंधी जानकारी करने पुलिस दफ्तर गए थे। तहसील के कर्मचारियों ने रोक लिया। उनसे अभद्रता की। फोटो खींचकर चालान कटवा दिया। मना करने पर बाइक में लात मार दी। उन्होंने इसकी एससी-एसटी आयोग में भी शिकायत की है।

जो कर्मचारी ड्यूटी में लगे हैं, उनके चालान काटे जा रहे हैं। यह सही नहीं है। उन्होंने उन पुलिसवालों के चालान काटने के लिए कहा, जो यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे - गरिमा सिंह, एसडीएम सदर
जांच कराई जाएगी - एसपी सिटी
पुलिसकर्मियों की चेकिंग कराई जाने का मामला संज्ञान में आया है। प्रकरण की जाच कराई जाएगी - बोत्रे रोहन प्रमोद, एसपी सिटी
जांच कराई जाएगी - एसपी सिटी
पुलिसकर्मियों की चेकिंग कराई जाने का मामला संज्ञान में आया है। प्रकरण की जाच कराई जाएगी - बोत्रे रोहन प्रमोद, एसपी सिटी