फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra police could not arrest fake osd of chief minister

हेलो, मुख्यमंत्री का ओएसडी बोल रहा हूं, इंस्पेक्टर को इस थाने में तैनात कर दो

Fri, 25 May 2018 09:08 AM IST
आशीष शर्मा, अमर उजाला आगरा
आशीष शर्मा, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 25 May 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
agra police could not arrest fake osd of chief minister
call
आगरा पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर की सिफारिश में लखनऊ से मुख्यमंत्री का ओएसडी बनकर कॉल करने वाला आगरा का ही छुटभैया नेता निकला। 
विज्ञापन


पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी, लेकिन ढाई महीने बाद भी वह हाथ नहीं आ सका है। अब आरोपी की संपत्ति की कुर्की की तैयारी कर ली गई है।

यह था मामला छह मार्च की रात आठ बजे एसएसपी के सीयूजी नंबर पर काल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि मैं लखनऊ से मुख्यमंत्री का ओएसडी सतीश बोल रहा हूं। 

उसने एसएसपी से कहा कि पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर वीरपाल को अच्छे थाना पर तैनाती दे दो, अच्छी जगह नहीं तो कोतवाली इंस्पेक्टर ही बना दो। बाद में एसएसपी ने कॉल करने वाले के बारे में पता किया। 

कॉल लखनऊ से नहीं की गई थी। इसके साथ सतीश नाम के किसी अधिकारी के बारे में जानकारी नहीं मिली थी। दस दिन बाद पीआरओ ने थाना रकाबगंज में धारा 419 और 420 में मुकदमा दर्ज कराया था।

जिस नंबर से कॉल की गई थी, उस नंबर की डिटेल निकलवाई गई। इसमें सामने आया कि सिम लखनऊ से खरीदा गया था। मगर, कॉल आगरा से ही की गई थी। 

बाद में छानबीन से पता चला कि कॉल करने वाला शोभा नगर, एत्माद्दौला का राहुल परिहार है। पुलिस उसके घर तक पहुंच गई। यहां पर पता चला कि वह परिवार से अलग पत्नी और बच्चों के साथ ट्रांस यमुना कालोनी में रहता है। 

पुलिस जब तक उसकी गिरफ्तारी कर पाती, तब तक वह फरार हो गया। वह बीजेपी का नेता है। प्रापर्टी का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर की भी जांच

आरोपी राहुल परिहार ने इंस्पेक्टर वीरपाल के लिए सिफारिश की थी। वीरपाल की भूमिका की जांच की। उन्होंने राहुल को पहचानने से इनकार कर दिया। 

वहीं उनकी कॉल डिटेल भी निकलवाई गई। दोनों की आपस में कोई बातचीत भी सामने नहीं आई। इंस्पेक्टर का अब तबादला गैर जनपद हो गया है। पुलिस की जांच जारी है।

सीओ सदर उदयराज सिंह का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हुई है। कुर्की कराने के लिए कार्रवाई शुरू करा दी गई है। धारा 82 का नोटिस चस्पा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed