{"_id":"59cd17624f1c1bdb538b4d6a","slug":"agra-police-convinced-that-parents-for-marriage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"परिवारीजनों ने तोड़ा रिश्ता, आगरा पुलिस ने बनवा दी जोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवारीजनों ने तोड़ा रिश्ता, आगरा पुलिस ने बनवा दी जोड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 29 Sep 2017 07:17 AM IST
विज्ञापन
आगरा में मंगेतर से रिश्ता तोड़ने पर युवती ने परिवार से बगावत कर दी। वह मंगेतर के साथ थाना जगदीशपुरा पहुंच गई। पुलिस से शादी कराने की गुहार लगाई। शादी नहीं कराने पर आत्मदाह की चेतावनी देने लगी। पुलिस ने युवक और युवती के परिवारीजनों को थाने बुला लिया। दोनों पक्षों ने बातचीत की। युवती के घरवालों ने शादी कराने की बात कही। इस पर ही युवती घर गई।
बताया गया है कि युवती आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसका रिश्ता फरवरी में कागारौल निवासी एक युवक के साथ तय हुआ था। युवक दिल्ली में कार चालक है। सगाई के बाद युवक और युवती फोन पर बात करने लगे। उनमें नजदीकियां बढ़ गईं।
युवती ने बताया कि एक सितंबर को पिता ने फोन करके उसका रिश्ता तोड़ दिया। मगर, युवक और युवती शादी करना चाहते हैं। युवती ने गुरुवार को मंगेतर को फोन किया। उससे शादी करने की कहने लगी। उसे घर के पास बुला लिया। इसके बाद युवक के साथ थाना जगदीशपुरा पहुंच गई।

Trending Videos
परिवारीजनों ने कहा ये
पुलिस से शादी कराने की गुहार लगाई। युवती का कहना था कि उसका जीजा शादी नहीं होने देना चाहता है। वह पहले भी रिश्ता तुड़वा चुका है। पुलिस ने दोनों के परिवारीजनों को बुला लिया। युवती के घरवालों ने आरोप को गलत बताया।
कहा कि वह अभी शादी करना नहीं चाहते है। इसलिए इनकार किया था। इंस्पेक्टर थाना जगदीशपुरा ने बताया कि दोनों के परिवारीजनों ने बातचीत कर ली है। वह शादी के लिए तैयार हो गए हैं। इसके बाद ही युवती घर जाने के लिए राजी हुई।