{"_id":"5eedc5f38ebc3e43263564f6","slug":"agra-police-caught-surrogacy-mothers-with-three-newborn-baby","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: फोन पर ऑर्डर लेते थे 'कोख के सौदागर', चार से पांच लाख में बेचते थे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: फोन पर ऑर्डर लेते थे 'कोख के सौदागर', चार से पांच लाख में बेचते थे बच्चे
Sat, 20 Jun 2020 01:48 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 20 Jun 2020 01:48 PM IST
सार
आगरा पुलिस ने जुड़वा सहित तीन शिशुओं को नेपाल सीमा पर देने जा रहीं दो महिलाओं, एक एजेंट और दो कार चालकों को गिरफ्तार किया है। इनसें पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे से गिरफ्तार हुए कोख के सौदागरों के तार पूर्वांचल से नेपाल तक जुड़े हुए हैं। आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बताया कि इसके पीछे पूरा एक गिरोह काम कर रहा है। बच्चों को चार से पांच लाख रुपये में बेचा जाता है। इसके लिए फोन पर ही एजेंट संपर्क करते हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
थाना फतेहाबाद पुलिस ने शुक्रवार को जुड़वा सहित तीन शिशुओं को कार से नेपाल सीमा पर देने जा रहीं दो महिलाओं, एक एजेंट और दो कार चालकों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक महिला के जुड़वा बच्चे हैं। तीसरे बच्चे की मां साथ नहीं आई थी। उसकी तलाश है। गिरफ्तार दूसरी महिला भी कोख का सौदा करती है।
विज्ञापन
एक महिला से पूछताछ के आधार पर एसपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि तीन में से एक शिशु फरीदाबाद में रह रही बिहार की महिला का है। उसने साढ़े तीन लाख रुपये में किराए पर कोख दी थी। उसने रुपये लेने के बाद बच्चा दे दिया था। जुड़वा शिशु गिरफ्तार महिला के हैं। वह भी बिहार की है और फरीदाबाद में रहती है।
विज्ञापन
फोन पर ऑर्डर लेते हैं एजेंट
पुलिस का कहना है कि किराए की कोख के सौदे के पीछे एक नेटवर्क काम कर रहा है। बच्चों को चार से पांच लाख रुपये में बेचा जाता है। इसके लिए फोन पर ही एजेंट संपर्क करते हैं। पैदा होने के बाद बच्चों की फोटो दंपती को दिखाई जाती है। कार का एक चालक दिल्ली के हरी नगर का है। उसकी कार में दूसरा उसका दोस्त था। वह गोरखपुर का ही रहने वाला है।
चालक बोला, मुझे गिरोह की जानकारी नहीं
एक चालक ने बताया कि उसे फरीदाबाद के एक परिचित युवक ने कॉल करके गोरखपुर के लिए कार बुक की थी। वह अपने दोस्त को लेकर आया। वह गोरखपुर का रहने वाला है। उन्हें फरीदाबाद के सेक्टर 31 में धीर नगर में बुलाया। 8.45 बजे वह पहुंचा।
उन्हें बताया गया था कि सड़क पर ही गाड़ी खड़ी करना। वहां एक महिला आएगी। उसे गोरखपुर तक छोड़ना है। वह किस घर से आई और कहां से? यह उसे नहीं पता है। दो नवजातों को लेकर जा रही दूसरी महिला की कार फरीदाबाद का युवक चला रहा था। यह कार महिला की ही थी।

गैंग के सदस्यों की पड़ताल में लगी पुलिस
पूछताछ में पहले महिलाएं बच्चे अपने बता रही थीं। बाद में पुलिस की सख्ती पर सच्चाई उगल दी। पुलिस अब गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में पड़ताल में लगी है। यह भी पता किया जा रहा है कि ये लोग बच्चों को चोरी करके तो नहीं लाए हैं ? कहीं किसी सेंटर से भी बच्चे लाए जा सकते हैं। इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
बगैर चिकित्सक की अनुमति के कोख दूसरे को देना अपराध
एसपी ने बताया कि किराए की कोख के लिए कानून है। चिकित्सक की अनुमति से ही ऐसा कर सकते हैं। उसके भी नियम है। बिना एग्रीमेंट के कोई भी ऐसा नहीं कर सकता। विदेशी दंपती के लिए किराए की कोख देना गैर कानूनी है। महिलाओं से पूछताछ की जा रही है।
'कोख की सौदागर' सहित पांच गिरफ्तार, जुड़वा सहित तीन शिशु बरामद, नेपाल से जुड़े तार