{"_id":"5e1595538ebc3e87fa54f026","slug":"agra-police-caught-solver-in-uptet-examination-centre","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अध्यापक पात्रता परीक्षाः साल्वर गैंग ने लगाई सेंध, पकड़ा गया मुन्नाभाई सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापक पात्रता परीक्षाः साल्वर गैंग ने लगाई सेंध, पकड़ा गया मुन्नाभाई सिपाही
Thu, 09 Jan 2020 09:44 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 09 Jan 2020 09:44 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवेशपत्र में फोटो स्कैन कर दूसरे की जगह परीक्षा देने आया मुन्नाभाई सिपाही को कक्ष निरीक्षक ने पकड़ लिया। जानकारी पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लिया। करीब पांच घंटे की पूछताछ के बाद सच्चाई सामने आ सकी। सिपाही ने 60 हजार रुपये पेपर देने के लिए थे। पुलिस उसके साथी की तलाश में जुटी है।
बुधवार को शहर के पावर हाउस रोड स्थित शांति बाल कल्याण संस्थान इंटर कॉलेज में परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक ने घिरोर निवासी आदित्य कुमार का प्रवेशपत्र कॉलेज स्लिप से मिलान किया। प्रवेशपत्र पर लगा फोटो कॉलेज स्लिप से मेल नहीं खाया।
इस पर उन्होंने परीक्षा दे रहे युवक से पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। कक्ष निरीक्षक ने इसकी जानकारी केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक और सेक्टर मजिस्ट्रेट को दी। तीनों अधिकारियों ने युवक के प्रवेशपत्र का मिलान किया तो प्रवेशपत्र पर मूल फोटो के स्थान पर स्कैन फोटो पाया गया।

अफसरों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। कोतवाली में युवक ने करीब पांच घंटे तक पूछताछ की गई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम भूपेंद्र सिंह पुत्र रणवीर सिंह निवासी नगला ध्यान थाना सादाबाद हाथरस बताया।
उसने बताया कि वह वर्ष 2018 बैच का सिपाही है। वर्तमान में उसकी तैनाती रानीगंज थाना प्रतापगढ़ में है। पुलिस युवक के किसी सॉल्वर गिरोह से संबंध होने की संभावना के चलते जांच कर रही है। केंद्र व्यवस्थापक राकेश कुमार ने कोतवाली में दी है।
60 हजार में तय हुआ था सौदा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिपाही भूपेंद्र सिंह का सौदा अपने दोस्त हेमंत कुमार निवासी खैर अलीगढ़ से हुआ था। हेमंत ने आदित्य कुमार से एक लाख बीस हजार रुपये में सौदा तय किया। 60 हजार रुपये भूपेंद्र को परीक्षा देने के एवज में दिए गए।
शिक्षक पात्रता परीक्षा देने आया युवक रानीगंज (प्रतापगढ़) थाना में तैनात है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-ओमप्रकाश सिंह, एएसपी