{"_id":"5d18fdf58ebc3e3c8304c0c2","slug":"agra-police-caught-miscreant-who-mortgage-looted-mobile","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लूट के मोबाइल को गिरवी रखना बदमाशों पर पड़ा भारी, इस तरह पहुंच गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के मोबाइल को गिरवी रखना बदमाशों पर पड़ा भारी, इस तरह पहुंच गए जेल
Mon, 01 Jul 2019 12:01 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 01 Jul 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
लूट के बदमाशों को जेल ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मलपुरा क्षेत्र में 20 जून को हुई लूट के मामले में थाना मलपुरा पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने लूटे गए मोबाइल का गिरवी रखा था। गिरवी रखने वाले ने मोबाइल चालू किया तो पुलिस पहुंच गई। पूछताछ में लुटेरों का पता चल गया।
विगत 20 जून को गोपालपुरा, सदर निवासी विक्रम सिंह से बदमाशों ने बाइक, एटीएम कार्ड, पर्स, दो मोबाइल और रुपये लूट लिए थे। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सुशील, विष्णु बघेल और रामलखन उर्फ राजीव कुमार निवासी नगला हट्टी, थाना मलपुरा हैं।
बदमाशों से लूटी गई बाइक, 2 मोबाइल, एटीएम कार्ड, पर्स, एक तमंचा बरामद किया गया है। सुशील पर थाना जगदीशपुरा और मलपुरा में छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने लूटा गया एक मोबाइल पांच सौ रुपये में दुकानदार के पास गिरवी रख दिया था।

Trending Videos
दुकानदार ने उसमें सिम डाला। पुलिस ने मोबाइल को सर्विलांस पर ले रखा था। सिम डालते ही मोबाइल का पता चल गया। पुलिस दुकानदार तक पहुंची। दुकानदार ने गिरवी रखने वाले का नाम बताया।पुलिस ने उसे पकड़ा तो पता चला कि वह पहले तमंचा रखने में जेल जा चुका है। पूछताछ हुई तो लूट का खुलासा हो गया।