{"_id":"6142cc238ebc3e7fce254de9","slug":"agra-police-caught-huge-alcohol-in-zone-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तस्करी: अवैध शराब की नगरी बना आगरा मंडल, चौंका देंगे एडीजी के आंकड़े, इतनी बरामद हुई मदिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करी: अवैध शराब की नगरी बना आगरा मंडल, चौंका देंगे एडीजी के आंकड़े, इतनी बरामद हुई मदिरा
Thu, 16 Sep 2021 10:16 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:16 AM IST
सार
एक जनवरी से 31 अगस्त तक 3990 केस दर्ज किए गए, जबकि 4592 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 204 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई। 77 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त हो चुकी है।
विज्ञापन
शराब (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में अवैध और अपमिश्रित शराब का धंधा काफी फलफूल रहा है। हरियाणा से तस्करी करके शराब लाई जा रही है। राजस्थान से भी नकली शराब तैयार करने के लिए केमिकल आ रहा है। इसके बाद गांव-गांव से लेकर ठेकों तक पर बेची जा रही है। यह हम नहीं, बल्कि खुद पुलिस के आंकड़े बता रहे हैं। इस साल अब तक पुलिस आबकारी अधिनियम सहित अन्य धारा में 573 केस दर्ज करके 714 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तारी का यह आंकड़ा जोन में सबसे ज्यादा है। इसके अलावा 42 हजार लीटर से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब और 11377 लीटर देशी शराब बरामद की जा चुकी है। वहीं 3828 लीटर अपमिश्रित और मिलावटी शराब पकड़ी गई।
विज्ञापन
जोन के अलीगढ़ के बाद आगरा में जहरीली शराब से मौतें हुईं थीं। ताजगंज, डौकी, शमसाबाद और इरादतनगर में 18 लोगों की जान गई थी। इनमें से दस की मौत जहरीली शराब से होने की पुष्टि हुई थी। पुलिस 16 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। शराब बनाने के लिए एक्सट्रा नेचुरल एल्कोहल धौलपुर से मंगाया गया था, जबकि रेपर, बोतल और अन्य सामान भरतपुर से आया था। इरादतनगर के मैरिज होम में शराब बनाई जा रही थी। अब भी पुलिस कार्रवाई जारी है। शराब की बिक्री ठेकों से लेकर गांव में घरों से भी हो रही थी। आगरा में पहले भी अवैध और मिलावटी शराब के मामले पकड़े जा चुके हैं। हरियाणा की शराब के साथ पुलिस आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
Trending Videos
आगरा जोन की बात करें तो एक जनवरी से 31 अगस्त तक 3990 केस दर्ज किए गए, जबकि 4592 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 204 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई। 77 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त हो चुकी है। साढ़े तीन लाख लीटर से अधिक अंग्रेजी, देशी और अपमिश्रित शराब बरामद की जा चुकी है।
फिरोजाबाद की बात करें तो इस साल 619 केस दर्ज किए गए। इनमें 686 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अलीगढ़ में 570 केस दर्ज किए गए। इनमें 705 को गिरफ्तार किया गया। फिरोजाबाद में 17 और अलीगढ़ में 20 अवैध फैक्टरी/भट्टियां पकड़ी गईं।
कासगंज में आबकारी अधिनियम में 289 केस दर्ज किए गए। इनमें 330 आरोपी गिरफ्तार किए गए, जबकि अपमिश्रित और मिलावटी शराब का एक भी मामला नहीं पकड़ा गया। इसी तरह एटा में 411 केस दर्ज हुए। इनमें 455 की गिरफ्तारी की गई। यहां भी मिलावटी शराब का एक भी केस दर्ज नहीं हुआ।

अवैध शराब और मिलावटी शराब की बिक्री करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगाने के साथ ही संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। - राजीव कृष्ण, एडीजी जोन
एसपी आरए पूर्वी के. वेंकट अशोक ने बताया कि जहरीली शराब से मौत के मामले में 16 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। उनसे पूछताछ के बाद पता चला है कि अपमिश्रित और मिलावटी शराब को दो तरीके से बनाया जा रहा है। एक तो एक्सट्रा नेचुरल एल्कोहल (ईएनए) का प्रयोग किया जाता है। आरोपी यह राजस्थान से लेकर आए थे। एक लीटर ईएनए में दो लीटर पानी और खाद्य रंग मिलाकर तीन लीटर शराब तैयार की जा सकती है। वहीं दूसरा तरीका यूरिया से कच्ची शराब बनाने का है। कई बार ईएनए के साथ मिथाइल एल्कोहल आ जाता है। यही शराब के जहरीली होने का कारण बनता है।
एडीजी जोन के आदेश पर पुलिस ने शराब माफिया घोषित किए। उनके खिलाफ संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की गई। अलीगढ़ में सबसे ज्यादा 70.54 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई। आगरा में 83 लाख की संपत्ति जब्त की गई।
शहर अभियोग गिरफ्तारी अंग्रेजी शराब देशी शराब अपमिश्रित/मिलावटी अवैध फैक्टरी-भट्ठी गैंगस्टर
आगरा 573 714 42487 लीटर 11377 लीटर 3828 लीटर 22 25
मथुरा 524 591 39362.3 लीटर 9175.35 लीटर 1132 लीटर 7 7
फिरोजाबाद 619 686 52404 लीटर 89940 लीटर 2182 लीटर 17 17
मैनपुरी 584 668 1085 लीटर 12138 लीटर 1355 लीटर 38 10
अलीगढ़ 570 705 4890 लीटर 10541 लीटर 40961 लीटर 20 134
एटा 411 455 10048 लीटर 10242 लीटर - 32 10
हाथरस 420 443 1213 लीटर 3159 लीटर 486 लीटर 2 0
कासगंज 289 330 0 लीटर 8541 लीटर 0 लीटर 72 1
आगरा: पुलिस की नौकरी से दिया इस्तीफा, अब प्रियंका मिश्रा ने विभाग में जमा कराए डेढ़ लाख रुपये और किट