फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा: पुलिस की नौकरी से दिया इस्तीफा, अब प्रियंका मिश्रा ने विभाग में जमा कराए डेढ़ लाख रुपये और किट

Thu, 16 Sep 2021 09:26 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 16 Sep 2021 09:26 AM IST
विज्ञापन
Up Police Ex Woman Cop Priyanka Mishra Give 1.52 Lakh To Department
वायरल वीडियो मामला: महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा - फोटो : amar ujala

सोशल मीडिया पर ट्रोल होने पर सिपाही की नौकरी से इस्तीफा देने वाली प्रियंका मिश्रा ने पुलिस विभाग में 1.52 लाख रुपये जमा करा दिए हैं। उन्हें एसएसपी मुनिराज जी ने प्रशिक्षण और अन्य देय के रूप में खर्च रकम को जमा कराने के लिए नोटिस जारी किया था। उन्होंने रकम के साथ अपनी किट और परिचय पत्र भी जमा कर दिया है। कानपुर की रहने वाली प्रियंका मिश्रा थाना एमएम गेट में तैनात थीं, उनका एक वीडियो 24 अगस्त को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वह बैकग्राउंड म्यूजिक पर रिवाल्वर के साथ नजर आ रही थीं। मामला अधिकारियों तक पहुंचने के बाद सिपाही को लाइन हाजिर किया गया था।



Up Police Ex Woman Cop Priyanka Mishra Give 1.52 Lakh To Department
महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर सिपाही के बारे में कमेंट आने लगे, इससे आहत होकर उन्होंने अपना इस्तीफा एसएसपी मुनिराज जी को सौंप दिया था। रविवार को एसएसपी ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया था। बाद में उन्हें विभाग में प्रशिक्षण लेने में खर्च 1.52 लाख रुपये और अन्य देय के रूप में 28 हजार रुपये जमा करने का नोटिस दिया था।
Up Police Ex Woman Cop Priyanka Mishra Give 1.52 Lakh To Department
महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
इस पर प्रियंका मिश्रा ने विभाग में डेढ़ लाख रुपए और किट जमा कर दी। अन्य देय का 28 हजार रुपया अभी जमा नहीं किया है। अब वे मॉडलिंग करना चाहती हैं इसके साथ ही सिविल परीक्षा की तैयारी की भी सोच रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Up Police Ex Woman Cop Priyanka Mishra Give 1.52 Lakh To Department
आगरा के एसएसपी मुनिराज जी. - फोटो : अमर उजाला
कानपुर की रहने वाली प्रियंका मिश्रा दस अक्तूबर 2020 को पुलिस विभाग में सिपाही बनी थीं। बता दें, कि प्रियंका ने 225 दिन तक प्रशिक्षण लिया था। प्रतिदिन 676 रुपये प्रशिक्षण पर खर्च हुए थे। इस तरह से प्रतिमाह का खर्च 20280 रुपये है। इस हिसाब से ही धनराशि जमा करनी थी।
 
विज्ञापन
Up Police Ex Woman Cop Priyanka Mishra Give 1.52 Lakh To Department
प्रियंका मिश्रा के 22 हजार से अधिक फॉलोअर - फोटो : इंस्टाग्राम
यह है प्रक्रिया
पुलिस विभाग के मुताबिक, ऐच्छिक सेवानिवृत्त पेंशन नियमावली के अनुसार जब सरकारी कर्मचारी की आयु 45 वर्ष या सेवा अवधि 20 साल होती है तो तीन महीने पहले ऐच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए प्रार्थनापत्र दिया जा सकता है। मगर, महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा की नियुक्ति 10 अक्तूबर 2020 को हुई थी और आयु भी कम है। इस कारण महिला सिपाही सेवानिवृत्त एवं अनिवार्य सेवानिवृत्त की परिधि में नहीं आती हैं। इस पर उनका इस्तीफा मंजूर किया गया। 

आगरा: पूर्व महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा को वेब सीरीज का ऑफर, कहा- पुलिस विभाग से इस्तीफा मंजूर होने का मलाल

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed