{"_id":"5dabf8dc8ebc3e0181673b8f","slug":"agra-police-busted-retired-soldier-murder-case-crime-news-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुलासाः पांच लाख रुपये मांगने पर हुई थी रिटायर्ड फौजी की हत्या, आरोपियों ने बताई 'कहानी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासाः पांच लाख रुपये मांगने पर हुई थी रिटायर्ड फौजी की हत्या, आरोपियों ने बताई 'कहानी'
Sun, 20 Oct 2019 11:34 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 20 Oct 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड फौजी की हत्या के खुलासे की जानकारी देते एसएसपी बबलू कुमार
- फोटो : अमर उजाला
मलपुरा क्षेत्र के गांव मुंढेरा निवासी रिटायर्ड फौजी तेजवीर (58) की हत्या ब्याज पर दिए गए रुपयों की वसूली के विवाद में हुई थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
गांव मुंढेरा निवासी तेजवीर रिटायर्ड फौजी थे। पुलिस के मुताबिक वह ब्याज पर पैसे देते थे। जगदीशपुरा के सरस्वती नगर निवासी कृष्णमुरारी उर्फ भोला पुत्र गोकुल प्रसाद को 5 लाख रुपये ब्याज पर दिए थे। वह रुपये वापस नहीं कर रहा था। भोला अब शाहगंज के न्यू रामनगर कॉलोनी में रहता है। तेजवीर सिंह रोजाना उसके घर रुपये मांगने जाते थे।
इस पर उसने तेजवीर सिंह की हत्या की योजना बनाई। 10 अक्तूबर को तेजवीर भोला के घर रुपये मांगने पहुंचा, तो उसने अपने दोस्त थाना जगदीशपुरा के बालाजीपुरम निवासी विष्णु पुत्र राजकुमार और थाना शाहगंज के न्यू रामनगर कॉलोनी निवासी लोकेंद्र पुत्र मुन्नालाल को भी बुला लिया। तीनों ने मिलकर तेजवीर की हत्या कर दी। इसके बाद शव को उन्होंने क्षत विक्षत कर दिया था।

Trending Videos
शव कोमलपुरा क्षेत्र के गांव सिरोली के समीप एक खेत में फेक दिया। तेजवीर के थैले को उन्होने भरतपुर के एक तालाब में फेंका था। शनिवार को मलपुरा पुलिस पथौली नहर पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी कार सवार तीन लोगों को पकड़ा।
पूछताछ में तीनों ने हत्या का बात का खुलासा किया। इनके पास से कार के अलावा लोहे का एक राड, एक चाकू, 2370 रुपये, एक बाइक, तेजवीर की चेकबुक, शपथ पत्र आदि प्रपत्र, एक हेलमेट, एक साइकिल आदि मिली है। पुलिस ने तीनों को हत्या के आरोप में जेल भेज दिया है।