फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Bust Aryavart Bank Robbery in anwalkhera agra

कोल्ड स्टोरेज लूटने से पहले पुलिस ने पकड़े बदमाश, खुला आर्यावर्त बैंक डकैती का राज

Thu, 20 Feb 2020 09:46 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 20 Feb 2020 09:46 AM IST
सार

लूट की रकम में से 75 हजार रुपये बरामद किए गए

विज्ञापन
Agra Police Bust Aryavart Bank Robbery in anwalkhera agra
डकैती के खुलासे पर जानकारी देते एसएसपी बबलू कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंवलखेड़ा में 29 जनवरी को आर्यावर्त बैंक में एटा के गैंग ने डकैती डाली थी। पुलिस ने मंगलवार को तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर यह खुलासा किया है। उनसे लूट की रकम में से 75 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। दो बदमाश भागने में सफल रहे। ये बदमाश तीन साल पहले एटा और मैनपुरी में बैंक में भी डकैती डाल चुके हैं।
विज्ञापन


बरहन के आंवलखेड़ा स्थित आर्यावर्त बैंक में 29 जनवरी को पांच बदमाशों ने डकैती डाली थी। यहां से 3.10 लाख रुपये लूट ले गए थे। बैंक प्रबंधक राकेश बाबू माहेश्वरी ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की कई टीम बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास में लगी थीं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मंगलवार को सूचना मिली कि बदमाश गांव रूपधनु में एसएस कोल्ड स्टोरेज को लूटने वाले हैं। पुलिस ने रूपधनु नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर दो बाइकों पर आते पांच बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन पकड़ लिए, जबकि दो भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में एटा के जैथरा स्थित नेहरू नगर निवासी गगन सोलंकी, उसका भाई भानू सोलंकी और बुलंदशहर के थाना डिवाई स्थित गांव दानगढ़ निवासी राजू राघव हैं।

राजू इस समय अलीगढ़ स्थित ज्वालापुरी पुलिस चौकी के सामने किराए पर कमरा लेकर रह रहा है। आरोपियों के पास से 75 हजार रुपये, तीन तमंचे और दो अपाचे बाइक बरामद हुईं हैं। वहीं उनके साथी एटा निवासी सुल्तान और सतना निवासी नरेश फरार हैं। गगन और भानू भाई हैं। गगन गैंग का सरगना है। वह साथी राजू के साथ वारदात करता है।

एक दिन पहले रेकी, मोबाइल कर लिए बंद
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एक सप्ताह पहले राजू राघव बैंक की रेकी करने आया। एक दिन पहले राजू और गगन आए। घटना वाले दिन पांचों बदमाश सादाबाद में मिले। मोबाइल स्विच ऑफ कर लिए। वारदात के बाद अलीगढ़ के नौरंगाबाद गए। रकम का बंटवारा करने के बाद अपने-अपने घर चले गए। बुलंदशहर में राजू ने बैंक की डीवीआर को नदी में फेंक दिया। अब पुलिस आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर डीवीआर के बारे में पता करेगी।

मैनपुरी और एटा में भी लूटे थे बैंक 
पुलिस ने बताया कि गगन ने पहले भी बैंक डकैती की वारदात को अंजाम दिया। इनमें वर्ष 2016 में मैनपुरी में केनरा बैंक में लूट की थी। इसके बाद एटा के कोतवाली स्थित केनरा बैंक में लूट की। उसके साथ राजू भी शामिल था। गगन पर लूट, आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी, जानलेवा हमला सहित 13 मुकदमे दर्ज हैं। राजू के खिलाफ मैनपुरी, जेपी नगर, एटा, बुलंदशहर, बरहन में 12 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों बैंक डकैती के मामले में जेल भी गए थे। सोनू पर पांच मुकदमे दर्ज हैं। फरार अभियुक्त सुल्तान पर बरहन, उन्नाव, एटा, बरेली और गोरखपुर में लूट और हमले के नौ मुकदमे दर्ज हैं, जबकि नरेश पर चार मुकदमे दर्ज हैं।

सीसीटीवी कैमरे और बैग से मिला था सुराग
पुलिस को बदमाशों का सुराग सीसीटीवी कैमरे के फुटेज और एक बैग से मिला था। बदमाश वारदात के समय कपड़े का बैग लेकर आए थे। लेकिन, बैंक में छोड़कर चले गए थे। यह बैग अलीगढ़ के एक कपड़ा शोरूम का था। पुलिस ने शोरूम संचालक से पड़ताल की। जिस जगह पर शोरूम है उससे 300 मीटर दूर ही बदमाश राजू भी रहता है। वहीं जिस रास्ते से बदमाश भागकर गए, वहां लगे एक कैमरे से सीसीटीवी फुटेज मिल गए थे।

खंदौली बैंक डकैती के खुलासे पर उठे सवाल
खंदौली में एक जनवरी 2016 को बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में डाका डाला गया था। बदमाश 25.66 लाख रुपये लूट ले गए थे। इस घटना का खुलासा पुलिस ने किया था। चर्चा है कि बरहन में आर्यावर्त बैंक में डकैती डालने वाले बदमाश गगन और राजू ने ही खंदौली की बैंक में भी वारदात की थी। लेकिन, पुलिस ने खुलासा दूसरे गैंग के बदमाशों को पकड़कर किया था। ऐसे में पुलिस के खुलासे पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामले में आईजी ए सतीश गणेश ने जांच के आदेश किए हैं। खंदौली बैंक डकैती का खुलासा करने वाली पुलिस टीम की भूमिका की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed