{"_id":"61b9c7ae7fbbe967b10bb8a7","slug":"agra-police-arrests-three-persons-who-stolen-in-grocery-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: चोरों का गिरोह पकड़ा, दिन में घर में मजदूरी और रात में करते थे दुकानों में चोरी, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: चोरों का गिरोह पकड़ा, दिन में घर में मजदूरी और रात में करते थे दुकानों में चोरी, तीन गिरफ्तार
Wed, 15 Dec 2021 04:17 PM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 15 Dec 2021 04:17 PM IST
सार
मजदूरी के नाम पर आसपास की दुकानों में रेकी कर चोरी को अंजाम देने वाले गिरोह को पकड़ने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन
आगरा पुलिस ने पकड़े चोर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा पुलिस ने चोरी करने वाले एक गिरोह को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। गिरोह के सदस्य दिन में मकानों में टाइल्स और पत्थर लगाने का काम किया करते थे। रात में दुकानों और घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी चोर किराना की दुकान से गुटखा, सिगरेट और ड्राईफूट चोरी कर दूसरे दुकानदारों को बेचते थे।
चोरी का माल बेचते हुए पकड़ा
आगरा जनपद में थाना सैंया पुलिस ने मंगलवार रात गिरोह के सदस्यों को चोरी का माल बेचते हुआ पकड़ा था। बुधवार को पुलिस ने पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी कि पकड़े गए शिव कुमार, उम्मेद कुमार व गोविंद अग्रवाल कागारौल के निवासी हैं। एक साथी रंजीत फरार है। पकडे़ गए आरोपियों ने बताया कि 14 दिसंबर को उन्होंने सैंया चौराहे पर स्थित गर्ग किराना स्टोर में चोरी की थी। चोरी का सामान कागारौल निवासी गोविंद अग्रवाल को कम दाम पर बेचते थे। गिरोह में शामिल सदस्य घरों में टाइल्स लगाने का काम करते हैं। इसी दौरान वे दुकानों की रेकी कर उसे चिन्हित करते थे और रात में नकबजनी कर सामान चोरी करते थे। दुकानों से गुटखा, सिगरेट, ड्राईफ्रूट जैसा सामान चोरी करते थे। उसके बाद उसे बेच दिया करते थे।
चोरी की आधा दर्जन वारदातें कबूलीं
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि गिरोह के सदस्यों ने खेरागढ़, बरहन, बसई और जगनेर के साथ-साथ मथुरा जनपद में भी किराना की दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरी के सामान को बोरों में भरकर रखते थे। पुलिस ने इनके पास से नौ बोरे परचून का सामान बरामद किया है। करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और बाइक भी बरामद हुई है। सभी आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...
बेटी को सौंपी गांव की सत्ता: फिरोजाबाद में 21 वर्षीय रिशु बनीं प्रधान, मां की मौत के बाद खाली हुए पद पर निर्विरोध निर्वाचित