{"_id":"61b9c1e25b9dd331267ecfd6","slug":"rishu-elected-new-gram-pradhan-in-jasrana-panchayat-paroli-after-mother-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी को सौंपी गांव की सत्ता: फिरोजाबाद में 21 वर्षीय रिशु बनीं प्रधान, मां की मौत के बाद खाली हुए पद पर निर्विरोध निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी को सौंपी गांव की सत्ता: फिरोजाबाद में 21 वर्षीय रिशु बनीं प्रधान, मां की मौत के बाद खाली हुए पद पर निर्विरोध निर्वाचित
Wed, 15 Dec 2021 03:52 PM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 15 Dec 2021 03:52 PM IST
सार
पारौली पंचायत में प्रधान की मृत्यु के बाद पद खाली हुआ था। ग्रामीणों ने इस बार सत्ता की चाबी युवती को सौंपी है।
विज्ञापन
फिरोजाबाद: प्रधान बनने के बाद रिशु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद जनपद में जसराना ब्लॉक में पारौली पंचायत में प्रधान की मृत्यु के बाद पद खाली हो गया था। मंगलवार को यहां नामांकन प्रक्रिया हुई और निर्विरोध प्रधान का चयन हो गया। जसराना ब्लॉक के ग्राम पंचायत पारौली में प्रधान पद के लिए नामांकन के दौरान भरे तीन पर्चों में से मंगलवार को दो प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। इसके बाद गांव की 21वर्ष की युवती रिशु कुमारी निर्विरोध प्रधान बन गई। नवनिर्वाचित प्रधान ने गांव में विकास कराने की बात कही।
विज्ञापन
बीमारी के चलते हुई थी मौत
जसराना ब्लॉक की ग्राम पंचायत पारौली की ग्राम प्रधान सरोज देवी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद प्रशासन द्वारा चुनाव प्रक्रिया की घोषणा की गई। यहां से सरोज देवी की सास शकुंतला देवी, उसकी पुत्री रिशु कुमारी के साथ सीता पत्नी निरंजन सिंह ने नामांकन दाखिल किया था। गांव में सहमति बनने पर शकुंतला देवी एवं सीता देवी ने मंगलवार को ब्लॉक में अपनी दावेदारी वापस ले ली। इस पर रिशु कुमारी का प्रधान पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। निर्विरोध निर्वाचन तय होने के बाद रिशु कुमारी का ग्रामीणों एवं परिजनों ने माला पहनाकर सम्मान किया। प्रधान बनने पर रिशु ने कहा कि मां के छोडे़ कार्यों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन